फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   They ask who is 'Ghalib'.

पूछते हैं वो कि गालिब कौन है

Tue, 28 Dec 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
They ask who is 'Ghalib'.
नई दिल्ली। ‘पूछते हैं वो कि गालिब कौन है, कोई बतलाओ कि हम बतलाएं क्या।’ अपने वक्त में गालिब ने शायद इसे मजाक में कहा होगा, लेकिन आज बल्लीमरान में मौजूद मिर्जा गालिब की हवेली की इसकी हकीकत बयां कर रही है। ख्याल उनको भी नहीं कि गालिब का सोमवार को जन्मदिन था, जो दूर-दराज से हवेली में घूमने पहुंचे थे।
विज्ञापन

वह भी मशहूर शायर को भुला बैठे हैं, जो हवेली के पड़ोस में ही बैठे हैं। जश्न मनने की जगह वहां हर ओर वीरानगी छाई हुई थी। हवेली के अंदर तो उनकी किताबें, गालिब का बुत, कपड़े, शतरंज और चौसा और हुक्का समेत दूसरी दैनिक इस्तेमाल वाली चीजें करीने से सजाकर रखी थीं।
विज्ञापन

हवेली के दरवाजे तो खुले थे, लेकिन कोविड की वजह से गालिब के जन्मदिन पर वहां कोई आयोजन नहीं रखा गया था। अपनी भतीजी के साथ घूमने पहुंचे आमिर हम्जा बताते हैं कि हम यहीं पास में रहते हैं। उनको इल्म तक नहीं कि आज गालिब साहब का जन्मदिन है। हम तो बस यूं ही ही घूमते हुए भतीजी को हवेली दिखाने लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवेली के बड़े दरवाजे से हवेली के अन्दर पहुंचा जा सकता है। करीने से सारी चीजें अपनी जगह रखी हैं। कुछ इस हालत में, जैसे देर से वहां कोई न आया हो। इसकी देखरेख करने वाले गार्ड बताते हैं कि आज हवेली बंद रहती है लेकिन ऑफिस से फोन आया कि आज गालिब का जन्मदिन है, इसी वजह से हवेली को खोल दिया जाए। इन्हीं सब वजह से गालिब सिर्फ लोगों की कहावत में ही जिंदा रह गए। आखिर में लोग गालिब को भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed