फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There may be a terrorist attack on metro cities including Delhi

आशंका : दिल्ली सहित मेट्रो शहरों पर हो सकता है आतंकी हमला, टारगेट किलिंग का अंदेशा

Wed, 14 Jul 2021 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 04:12 AM IST
सार

  • हाफिज सईद पर हमले के बाद आईएसआई रच सकती है साजिश
  • खुफिया विभाग ने पुलिस को दिए इनपुट्स 
  • आतंकी मानव बम व टॉरगेट किलिंग करवा कर सकते हैं हमला 
  • जम्मू ड्रोन हमले को भी बदले की भावना से देखा जा रहा है  

विज्ञापन
There may be a terrorist attack on metro cities including Delhi
सांकेतिक चित्र... - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दिल्ली सहित देश के मेट्रो शहरों समेत कई शहरों पर हमला करा सकती है। आतंकियों को मानव बम बनाकर या फिर टारगेट किलिंग के जरिए वारदातों को अंजाम दिया जा सकता है।

विज्ञापन


देश के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इस तरह के इनपुट्स मिले हैं। इस तरह के इनपुट्स के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की आतंकी निरोधी सेल स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाहौर के जौहर हाउस में राजस्व बोर्ड हाउसिंग सोसाइटी में देश के सबसे बड़े दुश्मन हाफिज सईद के आवास के बाहर 23 जून को बम धमाका हुआ था। इस धमाके से भारत का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर आईएसआई व हाफिज सईद इस धमाके का बहाना बनाकर आतंकी हमला करवा सकते हैं। आईएसआई आतंकियों को मानव बम या फिर टॉरगेट किलिंग करवा सकती है। 

इनपुट्स में कहा गया है कि देश की महत्वपूर्ण इमारत व भीड़भाड़ वालों जगहों को निशाना बताया जा सकता है। भीड़भाड़ जगहों पर छोटे-छोटे बम धमाके करवाए जा सकते हैं।

देश के मेट्रो शहरों में ड्रोन से हमला करवाया जा सकता है। ये भी इनपुट्स मिले हैं कि आईएसआई ने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है और देश में स्लीपर सेल व गैंगस्टर का आतंकी वारदातों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

खुफिया विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में ड्रोन हमला व लखनऊ , यूपी से पकड़े आतंकियों को हाफिज सईद के आवास पर हुए बम धमाके के बदले के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली पुलिस आतंकी वारदातों को रोकने लिए सभी कदम उठा रही है। समय-समय पर मॉक ड्रिल की जा रही हैं। 
 

स्पेशल सेल की टीम पूछताछ के लिए लखनऊ रवाना

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ करने के लिए लखनऊ, यूपी रवाना हो गई है। स्पेशल सेल क टीम यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए अलकायदा के आतंकियों से पूछताछ करेगी। स्पेशल सेल ने वर्ष 2015 में भी अलकायदा के पैन इंडिया मॉड्यूल का खुलासा किया था और छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। 

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार आतंकी उमर अल मंडी का असली नाम सैयद अख्तर है। उसने अब अपना नाम बदल लिया है और अपना नाम उमर अल मंडी रख लिया है। ये आतंकी दिल्ली के केस में वांछित है। अली मंडी अलकायदा के आतंकी मोहम्मद शर्जील इस्मान का करीबी बताया जा रहा है। ये दोनों आपस में कई बार मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed