फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The Wire files complaint against ex consultant over fabricated story against BJP leader

Delhi: 'द वायर' ने अपने पूर्व सलाहकार के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, अमित मालवीय ने छवि खराब करने का लगाया था आरोप

Sun, 30 Oct 2022 04:20 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Oct 2022 04:20 PM IST
सार

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने मालवीय की एक शिकायत के आधार पर 'द वायर' और उसके संपादकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने द वायर पर धोखाधड़ी और जालसाजी और उनकी प्रतिष्ठा को खराब करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद 'द वायर' ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
The Wire files complaint against ex consultant over fabricated story against BJP leader
अमित मालवीय - फोटो : Social media

विस्तार

न्यूज पोर्टल 'द वायर' ने अपने पूर्व सलाहकार देवेश कुमार के खिलाफ भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय से जुड़ी मनगढ़ंत कहानी के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि न्यूज पोर्टल ने शनिवार की देर रात ई-मेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस ने मालवीय की एक शिकायत के आधार पर 'द वायर' और उसके संपादकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने द वायर पर धोखाधड़ी और जालसाजी और उनकी प्रतिष्ठा को खराब करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मालवीय की शिकायत दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (अपराध) के पास ‘द वायर’ के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन, संस्थापक संपादक सिद्धार्थ भाटिया व एमके वेणु और डिप्टी एडिटर और एग्जीक्यूटिव न्यूज प्रोड्यूसर जाह्नवी सेन और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमित मालवीय मौजूदा समय में भाजपा आईटी सेल के साथ पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed