फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The wall of the warehouse fell on the neighbor's roof

पड़ोसी की छत पर गिरी गोदाम की दीवार

Sun, 23 Aug 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The wall of the warehouse fell on the neighbor's roof
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में शनिवार तड़के गोदाम की दीवार पड़ोसी के छत पर गिर गई। जिससे छत ढह गई। हादसे में मेहरून्नीसा (56) की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी जख्मी हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गोकुलपुरी थाना पुलिस के मुताबिक मेहरून्नीसा परिवार के साथ गली नंबर-1, चमन पार्क में रहती थी। उसकी शादीशुदा बेटी पिछले कुछ दिनों से उसके पास रहने के लिए आई हुई थी। इनके मकान के बराबर में अग्रवाल नामक पुराना शीशे का गोदाम है। शनिवार तड़के करीब साढ़े चार फुट की दीवार मेहरून्नीसा के मंजिला मकान पर गिर गई। हादसे में उसकी छत ढह गई। मकान में सो रही मेहरून्नीसा और उसकी बेटी मलबे के नीचे दब गए। दोनों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेहरून्नीसा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed