फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The race for admission in Jamia's distance and online education center has begun

Delhi News: जामिया के दूरस्थ व ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में दाखिले की दौड़ शुरू

Mon, 11 Aug 2025 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
The race for admission in Jamia's distance and online education center has begun
-ऑनलाइन करना होगा आवेदन, एमबीए और बी.एड में 21 तक करना होगा आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। इसके लिए उम्मीदवार स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस साल विश्वविद्यालय ने दो नए सर्टिफिकेट कार्यक्रम की शुरुआत भी की है।

दाखिले के संबंध में जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ, रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद अहताब आलम रिजवी और सीडीओई के डीन प्रो. एम मोशाहिद आलम रिजवी ने प्रोस्पेक्टस जारी किया। बिना प्रवेश परीक्षा वाले कार्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवार 31 अगस्त और प्रवेश आधारित कार्यक्रम में दाखिले के लिए 21 अगस्त तक https://www.jmicoe.in/वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। वर्तमान में सीडीओई में 20 हजार से ज्यादा छात्रा नामांकित है।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम उपलब्ध

सीडीओई के यूजी कार्यक्रम बी.एड., बी.ए., बीसीआईबीएफ, बी.कॉम, बीबीए और हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, शिक्षा, भूगोल, इतिहास, इस्लामी अध्ययन, राजनीति विज्ञान, लोकप्रशासन, समाजशास्त्र, वाणिज्य में पीजी व एमबीए, एमए में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र विभिन्न डिप्लोमा कार्यक्रम में भी आवेदन कर सकेंगे जो गाइडेंस एंड काउंसलिंग और जिओ इंफोर्मेटिक के क्षेत्रों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो नए सर्टिफिकेट कार्यक्रम किए शुरू

इसमें लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, पब्लिक पालिसी एंड गवर्नेंस, इंटरनेशनल रिलेशन एंड गवर्नेंस, एजुकेशनल मीडिया प्रोडक्शन, मास मीडिया (हिंदी), मास मीडिया (उर्दू), और टैक्सेशन डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल है। जामिया के सीडीओई ने इस वर्ष दो सर्टिफिकेट कार्यक्रम भी शुरू किए है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क प्रौद्योगिकी सर्टिफिकेट कार्यक्रम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed