फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The mercury fell by snowfall on the mountains

पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा

Sun, 07 Feb 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
The mercury fell by snowfall on the mountains
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर राजधानी में भी दिखने लगा है। इस वजह से रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। आगामी दो से तीन दिन तक सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन वाली सर्दी का अहसास बना रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। हालांकि, यह स्थिति कुछ दिन के लिए ही है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने के साथ पूरे दिन धूप खिली रहेगी। इससे गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 7.4 व अधिकतम सामान्य से एक कम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे सुबह-शाम हल्की ठिठुरन महसूस की गई। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 100 व न्यूनतम 55 फीसदी दर्ज किया गया। जाफरपुर इलाके में न्यूनतम तापमान 5.2 व लोदी रोड में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक माह बाद औसत श्रेणी में आई दिल्ली-एनसीआर की हवा से लोगों को राहत मिली है। केवल गाजियाबाद की हवा खराब श्रेणी में रही। अगले दो दिन में हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 199 रहा।

नोएडा की हवा 167 एक्यूआई के साथ सबसे साफ रही। सफर के अनुसार, बारिश से दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार हुआ है। वेंटिलेशन इंडेक्स और गति तेज न होने के कारण हवा की गुणवत्ता फिर बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed