फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The investigation into the student's suicide case has been handed over to the Crime Branch.

Delhi News: छात्र की खुदकुशी के मामले में जांच अपराध शाखा को सौंपी

Fri, 12 Dec 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
The investigation into the student's suicide case has been handed over to the Crime Branch.
राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से नवंबर माह में छलांग लगाकर दी थी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निजी स्कूल के दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर खुदकुशी के मामले की जांच अब अपराध शाखा करेगी। बृहस्पतिवार को अपराध शाखा को मामले की जांच सौंपी गई है।
18 नवंबर को छात्र ने खुदकुशी कर ली थी। उसके पास से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने अपने शिक्षकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने मामले को अपराध शाखा को सौंपने की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला अपराध शाखा को सौंपने से एक दिन पहले छात्र के पिता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और महाराष्ट्र के अहमद नगर के सांसद से मुलाकात कर बेटे के सुसाइड नोट में नामजद शिक्षकों पर जल्द कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

राजा गार्डन मेट्रो पुलिस ने मामले की जांच के दौरान नामजद चार शिक्षकों के साथ-साथ उसके कक्षा के छात्रों और अन्य शिक्षकों से पूछताछ की थी। साथ ही पुलिस ने छात्र के परिजनों से भी पूछताछ की। छात्र के दोस्तों ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल के शिक्षक उसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे और मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की थी। परिवार वालों के विरोध की वजह से नामजद शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन की ओर से निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed