फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The courage and talent of people with disabilities are an inspiration for the entire society: Rekha Gupta

दिव्यांगजनों का साहस और हुनर पूरे समाज के लिए प्रेरणा : रेखा गुप्ता

Sat, 13 Dec 2025 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
The courage and talent of people with disabilities are an inspiration for the entire society: Rekha Gupta
कर्तव्य पथ पर लगे दिव्य कला मेले में पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कर्तव्य पथ पर आयोजित दिव्य कला मेले में दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास, हुनर और जज्बा देखने को मिला। मेले में पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगजनों का साहस और कौशल न केवल प्रेरणादायी है, बल्कि समाज को संवेदनशील और एकजुट बनाने की ताकत भी रखता है।


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित दिव्य कला मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के साथ शामिल हुईं। यह मेला दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को पहचान दिलाने के लिए लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजनों को मंच देने के साथ समाज की सोच भी बदलते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को शारीरिक रूप से कोई कमी मिली है, उन्हें ईश्वर ने दूसरी क्षमताओं से और मजबूत बनाया है। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का जिक्र करते हुए कहा कि सुनने में असमर्थ बालिकाओं ने नृत्य में एक भी ताल नहीं छोड़ी, यह उनके आत्मबल और समर्पण का बड़ा उदाहरण है। सीएम ने कहा कि दिव्यांगजन परिवार, मोहल्ले या समाज में कहीं भी हों, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed