फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Teenager's body found on railway track, stabbed several times

रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव, चाकू से किए कई वार

Mon, 13 Sep 2021 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found on railway track, stabbed several times
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन स्थित प्रेम नगर फाटक के पास जखीरा निवासी रवींद्र (14) की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। किशोर का शव रेलवे ट्रैक के बीच में मिला। प्राथमिक जांच में पुलिस ने रंजिश की आशंका जताई है। दिल्ली कैंट रेलवे थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

पुलिस को शुक्रवार रात करीब दस बजे जितेंद्र ने बताया कि उसके भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रेम नगर फाटक के पास पहुंची। ट्रैक के बीच एक किशोर का शव पड़ा था। इस दौरान ट्रैक से कई ट्रेनें गुजर चुकी थी। बदमाशों ने किशोर के गले, पेट, हाथ, कमर पर कई वार किए। किशोर की आंत बाहर निकल आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। जांच में पता चला कि रवींद्र पढ़ाई छोड़ चुका था। पुलिस का कहना है कि झुग्गी बस्ती में हत्या की गई है, जहां पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रवींद्र का किन-किन लोगों के साथ उठना-बैठना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed