{"_id":"6b0851dd8f75ae8081050212","slug":"tamil-nadu-pavilion-adorned-with-the-art-of-thanjavur-ashram-news-c-340-1-del1011-164937-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: तंजावुर की कला से सजा तमिलनाडु पवेलियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: तंजावुर की कला से सजा तमिलनाडु पवेलियन
विज्ञापन
-रेशमी साड़ियों से पारंपरिक शिल्प तक दक्षिण भारत की पहचान का प्रदर्शन
-व्यापार मेले में कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को मिल रहा देशभर के खरीदारों से जुड़ने का मौका
नई दिल्ली। व्यापार मेले में तमिलनाडु के कांजीवरम की रेशमी साड़ियों, तंजावुर की पारंपरिक चित्रकला और कांस्य शिल्प जैसी कलाओं के जरिये राज्य की पहचान को प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां परंपरागत उत्पादों को केवल सांस्कृतिक धरोहर के रूप में नहीं, बल्कि रोजगार और कारोबार की संभावनाओं के तौर पर भी पेश किया जा रहा है। तमिलनाडु पवेलियन की एक बड़ी खासियत तमिलनाडु की रेशम बुनाई और धातु शिल्प की परंपरा है। राज्य की कांजीवरम साड़ियां अपनी बारीक बुनाई, पारंपरिक डिजाइन और सुनहरी जरी के लिए जानी जाती हैं। वहीं, तंजावुर चित्रकला में धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को पारंपरिक शैली में उकेरा जाता है। कांस्य से बनी नटराज की प्रतिमाएं भी दक्षिण भारतीय शिल्पकला की विशिष्ट पहचान हैं।
-- -- --
सनी सिंह