फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Synthetic track to be built in Lodi Garden and Sanjay Lake

एनडीएमसी की योजना : लोदी गार्डन और संजय झील में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक 

Sat, 16 Apr 2022 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 06:41 AM IST
सार

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि सिंथेटिक ईपीडीएम ट्रैक को पैदल मार्ग पर तैयार किया जाएगा। वॉकवे की लंबाई करीब 1750 मीटर जबकि चौड़ाई 1.5 मीटर होगी। लोदी गार्डन में सिंथेटिक ईपीडीएम जॉगिंग ट्रैक बनाने से रोजाना सुबह के वक्त पहुंचने वालों को सहूलियत होगी। पैदल मार्ग की लंबाई करीब 2750 मीटर जककि चौड़ाई 2 से 3 मीटर होगी।

विज्ञापन
Synthetic track to be built in Lodi Garden and Sanjay Lake
लोदी गार्डन - फोटो : social media

विस्तार

स्वच्छ भारत मिशन और भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों को आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आगंतुकों और सुबह सैर करने वालों के लिए प्रमुख पार्कों को एक ही तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत लक्ष्मीबाई नगर के संजय झील और लोदी गार्डन में सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाएंगे। नेहरु पार्क में दौड़ने वालों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैक तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन


एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि सिंथेटिक ईपीडीएम ट्रैक को पैदल मार्ग पर तैयार किया जाएगा। वॉकवे की लंबाई करीब 1750 मीटर जबकि चौड़ाई 1.5 मीटर होगी। लोदी गार्डन में सिंथेटिक ईपीडीएम जॉगिंग ट्रैक बनाने से रोजाना सुबह के वक्त पहुंचने वालों को सहूलियत होगी। पैदल मार्ग की लंबाई करीब 2750 मीटर जककि चौड़ाई 2 से 3 मीटर होगी।
विज्ञापन


उपाध्याय ने बताया कि आरामदायक और धूल मुक्त ट्रैक पर जॉगिंग के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। लोदी गार्डन में 2.5 करोड़ रुपये, संजय झील में 1.6 करोड़ रुपये जबकि नेहरु पार्क में 60 लाख रुपये की लागत का अनुमान है। निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में इन परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 के दौरान स्वच्छ भारत की घोषणा की थी कि सभी शहर में बाजार, सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, पार्कों में स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य एनडीएमसी क्षेत्र को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में 7 स्टार रैंक हासिल करना है। 


स्पाइक्स जूते से ट्रैक को हो रहा है नुकसान
उपाध्याय ने बताया कि नेहरु पार्क में सिंथेटिक ईपीडीएम जॉगिंग ट्रैक के बाद रनिंग ट्रैक (विशेष रूप से दौड़ने के लिए) बनाया जाएगा । उन्होंने बताया कि नेहरु पार्क में पहुंचने वाले एथलीट, छात्रों और धावकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान स्पाइक्स जूते का इस्तेमाल किए जाने की वजह से ट्रैक को नुकसान हो रहा है। इसकी लगातार निगरानी के सुरक्षा गार्ड और साइन बोर्ड लगाए गए हैं ताकि ट्रैक को नुकसान न हो। विशेष रनिंग ट्रैक में ईपीडीएम सिंथेटिक ट्रैक से बना है और सार्वजनिक उपयोग के लिए पहली बार 4 लेन के साथ लगभग 160 मीटर लंबाई में चलने के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। एक सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का आम जनता एथलेटिक ट्रैक के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। एक साथ चार खिलाड़ी इसका उपयोग कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed