{"_id":"61b61e4334d63f64d365fb99","slug":"sunday-was-the-coldest-in-the-last-seven-years-minimum-temperature-dropped-to-6-4-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द रिकॉर्ड: बीते सात सालों में सबसे सर्द रहा रविवार, न्यूनतम पारा लुढ़क कर पहुंचा 6.4 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द रिकॉर्ड: बीते सात सालों में सबसे सर्द रहा रविवार, न्यूनतम पारा लुढ़क कर पहुंचा 6.4 डिग्री सेल्सियस
Sun, 12 Dec 2021 09:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 12 Dec 2021 09:37 PM IST
सार
मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर बढ़ेगा। इस कड़ी में दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह से ठिठुरन और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी सर्दी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए सप्ताह की शुरुआत से पहले ही सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार का दिन 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बीते सात सालों में सबसे सर्द रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा है। इससे पहले 2014 में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह से तेजी से तापमान लुढ़केगा और ठिठुरन बढ़ेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 23.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान लुढ़कने के कारण सुबह-शाम लोगों की कंपकपी छूट गई। दिनभर सूर्य देवता निकले रहे, लेकिन हल्की धूप के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। शाम होते ही सर्द हवाओं के कारण लोगों की ठिठुरन और बढ़ गई। लोगों ने खुद को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव और हीटर का भी सहारा लिया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 37 से 94 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर बढ़ेगा। इस कड़ी में दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह से ठिठुरन और बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत तक पारे का तेजी से लुढ़कने का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 24 व न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
अधिकतम पारा- 24 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम पारा - 8 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 5:25 बजे
-सूर्योदय का समय: 7:06 बजे
-सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। दिनभर धूप खिलेगी, लेकिन सर्दी से राहत मिलने के आसार कम हैं। शाम होते ही ठिठुरन का अहसास बढ़ेगा।