फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Student preparing for UPSC hanged herself suicide note not found

दिल्ली: यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट 

Sun, 10 Oct 2021 10:57 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 10:57 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से भदोही की रहने वाली आकांक्षा ने दो अक्तूबर को ही ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक अन्य छात्रा के साथ फ्लैट किराए पर लिया था। दोनों अलग-अलग कमरे में रह रही थीं।

विज्ञापन
Student preparing for UPSC hanged herself suicide note not found
छात्रा ने लगाई फांसी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की शिनाख्त भदोही, यूपी निवासी आकांक्षा मिश्रा (25) के रूप में हुई है। पुलिस को फिलहाल मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुक्रवार देर रात को उसका शव फ्लैट के कमरे में पंखे से लटका मिला। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आकांक्षा से यूपीएससी परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी। पिछले कुछ दिनों से वह ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पढ़ाई के दबाव की वजह से आकांक्षा ने फांसी लगाई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिवार के दिल्ली आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस आकांक्षा के दोस्तों व फ्लैट पार्टनरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यूपीएससी की पढ़ाई के लिए आई थी दिल्ली
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से भदोही की रहने वाली आकांक्षा ने दो अक्तूबर को ही ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक अन्य छात्रा के साथ फ्लैट किराए पर लिया था। दोनों अलग-अलग कमरे में रह रही थीं। आकांक्षा का परिवार भदोही में रहता है। इसके परिवार में पिता आलोक मिश्रा व अन्य सदस्य हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद आकांक्षा जून 2021 यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा
शुक्रवार सुबह 11.00 बजे उसे कमरे में जाते हुए देखा गया था। इसके बाद लगातार उसका कमरा बंद था। पूरे दिन जब उसका कमरा नहीं खुला तो फ्लैट पार्टनर छात्रा ने उसका कमरा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर मामले की सूचना देर रात करीब 11.50 बजे पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो आकांक्षा कमरे में पंखे से लटकी हुई थी।


ठीक से नहीं खा रही थी खाना
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आकांक्षा रविवार को होने वाली परीक्षा को लेकर काफी परेशान थी। उसके दोस्तों ने उसे काफी समझाया भी था। यहां तक वह ठीक से खाना भी नहीं खा रही थी। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आकांक्षा के आत्महत्या करने की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed