दिल्ली धमाके की आंखों देखी: 'इंसान का हाथ...फेफड़ा जमीन पर पड़ा था'; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई खौफनाक दास्तान
दिल्ली के लाल किला इलाके से सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद कार में आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरी घटना बताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के लाल किला इलाके से सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद कार में आग लग गई। इसके साथ ही आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। करीब चालिस लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरी घटना बताई।
#WATCH | Delhi: "I never heard such a loud explosion ever in my life. I fell three times due to the explosion. It felt as if we were all going to die..." said a local shopkeeper to ANI https://t.co/mNFJMPex0i pic.twitter.com/KQcbOYYNu6
— ANI (@ANI) November 10, 2025विज्ञापन
अयूब रहमान ने बताया कि 'जिस वक्त धमाका हुआ, मैं यहीं दुकान पर बैठा था। अचानक से तेज धमाका हुआ। मैंने जिंदगी में इतना तेज धमाका कभी नहीं सुना। धमाका होने पर मैं तीन बार गिर गया। मैं दुकान छोड़कर भागा। कई लोग भी इधर-उधर भागे। ऐसा लगा जैसे हम मरने वाले हैं, मौत सामने खड़ी है। फिर दोबारा दुकान पर आया, चाबी ली और अब दुकान बंद कर घर जा रहा हूं।'
एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 'जोरदार धमाका हुआ, मैं सदमे में आ गया। कई लोगों के फोन आने लगे। दूर से देखा तो इंसान का हाथ और फेफड़ा पड़ा हुआ था।'
धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। हम समझ ही नहीं पाए कि वह क्या थी, आवाज बहुत तेज थी। आसपास खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।'
धमाके के बाद स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया, 'मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखा कि क्या हुआ है। जोरदार धमाका हुआ था। मैं पास में ही रहता हूं।'
सामने जोर से धमाका हुआ
रोहिणी का रहने वाला युवक अतुल कश्यप ने बताया कि इसके सामने धमाका हुआ। अतुल ने बताया कि एक बार जोर से धमाका हुआ और उसने देखा कि एक सिर हवा में उछला और दूर जाकर गिरा। इसके बाद चारों तरफ आग लग गई और भगदड़ मच रही थी। अतुल प्राइवेट कंपनी में काम करता है और चांदनी चौक में सोमवार शाम सामान लेने आया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से की बात
घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात की। एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर भेजी गईं। गृह मंत्री लगातार दिल्ली की घटना को लेकर खुफिया ब्यूरो के निदेशक के संपर्क में हैं।
लाल किला के पास घटनास्थल पर सीआरपीएफ के डीआईजी किशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मैं सिर्फ घटनास्थल का जायजा लेने जा रहा हूं।