फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi University Admission 2022 DU Sports Quota Trial Will Start Today News in Hindi

डीयू: आज से शुरू होगा स्पोर्ट्स कोटे का ट्रायल, साथ लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

Mon, 31 Oct 2022 04:44 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 04:44 AM IST
सार

डीयू के मुताबिक, जो छात्र ट्रायल के लिए पहुंचेंगे, उन्हें अपने साथ कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम  की आवेदन की प्रति और एक पहचान पत्र लाना होगा। 

विज्ञापन
Delhi University Admission 2022 DU Sports Quota Trial Will Start Today News in Hindi
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार से स्पोर्ट्स कोटे के तहत स्नातक दाखिले के लिए ट्रायल शुरू होगा। कोरोना महामारी के दो साल बाद डीयू में स्पोर्ट्स ट्रायल का आयोजन होगा। ट्रायल का आयोजन डीयू के विभिन्न कॉलेजों में चार नवंबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले कोरोना के कारण बिना ट्रायल के छात्रों को दाखिला दिया जा रहा था। डीयू की ओर से ट्रायल को लेकर पूर्व में ही शेड्यूल को जारी कर दिया गया था। खेल कोटे में छात्राओं के लिए 27 और छात्रों के लिए 26 खेल हैं। जो छात्र खेल कोटे के तहत आवेदन कर रहे हैं, उन्हें खेल प्रमाण पत्र लगाने पर सीयूईटी और प्रमाण पत्रों में 25 फीसदी और परीक्षण देने पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी। 
विज्ञापन


कोटे के तहत संयुक्त खेल योग्यता (सीएसएम) के स्कोर को आधार बनाकर दाखिला मिलेगा।  डीयू ने स्पष्ट किया है कि आवंटित सीट को सुरक्षित रखने के लिए छात्रों को खेल प्रमाण पत्र में 200 में से 20 और खेल परीक्षण के लिए 400 में से 200 अंक प्राप्त करने हैं। वहीं, कोटे में दाखिला लेने वाले छात्रों का सीयूईटी अंक भी अनिवार्य है। डीयू के मुताबिक, जो छात्र ट्रायल के लिए पहुंचेंगे, उन्हें अपने साथ कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम  की आवेदन की प्रति और एक पहचान पत्र लाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होंगे खेलों के ट्रायल 
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, लक्ष्मीबाई कॉलेज, वेंकेटेश्वर कॉलेज, एसजीबीटी खालसा कॉलेज,  रग्बी स्टेडियम, श्याम लाल कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पुल, आईआईटी दिल्ली,  हंसराज कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, छत्रसाल स्टेडियम, जीसस एंड मेरी कॉलेज और जिमनास्टिक हाल-सर्वोदय बाल विद्यालय आदि विद्यालयों में खेलों के ट्रायल होंगे। 

इन तारीखों पर होंगे ट्रायल 
31 अक्तूबर - डाइविंग, हॉकी, बेसबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्क्वैश, स्विमिंग, ताइक्वांडो, वालीबाल
एक नवंबर - सॉफ्टबॉल, टेनिस, आर्चरी, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग व जिम्नास्टिक
दो नवंबर -बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, फुटबाल, हाकी, जूडो कबड्डी, रेस्लिंग व क्रिकेट 
तीन नवंबर -शूटिंग, हैंडबॉल, फुटबाल, खो- खो व नेटबाल
चार नवंबर -टेबल टेनिस, शतरंज, फेंसिंग, हैंडबाल, कबड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed