फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Speeding Swift car crushed three scooties elderly couple died in delhi

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग दंपती की मौत

Tue, 03 Aug 2021 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 Aug 2021 05:46 AM IST
सार

  • तीन अन्य हुए घायल, घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत हुआ फरार
  • पुलिस का दावा कार चालक की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश 

विज्ञापन
Speeding Swift car crushed three scooties elderly couple died in delhi
demo pic - फोटो : pixabay

विस्तार

कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीन स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के प्रेरणा चौक के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीन स्कूटी को टक्कर मार दी है। हादसे में तीनों स्कूटी पर सवार एक बुजुर्ग दंपती समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कन्हैया नगर निवासी सुखबीर कौर(56) को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान सुखबीर कौर के पति सुरेंद्र सिंह की देर रात मौत हो गई। अन्य घायलों की पहचान वजीरपुर जेजे कालोनी निवासी रंजीत सिंह, आजादपुर निवासी रविंदर सिंह और रानीबाग निवासी प्रभमीत के रूप में हुई है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


मौके पर जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के समय स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से आ रही थी और चालक ने अपने आगे चल रही तीनों स्कूटी में टक्कर मारते हुए कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालकर कार के नंबर का पता लगा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय गुरुद्वारा जा रहा था दंपती 
सुरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ कन्हैया नगर में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी सुखबीर कौर के अलावा एक बेटा मनदीप सिंह और बेटी जसमीत कौर है। सुरेंद्र घर के नीचे ही इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम चलाते थे। रात में दुकान बंद करने के बाद वह प्रतिदिन स्कूटी से अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा नानक साहब में मत्था टेकने जाते थे। शनिवार रात में दुकान बंद कर वहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के चालक ने पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी और फिर आगे चल रही दो अन्य स्कूटी को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। 


घटना के बाद से बुजुर्ग के घर पसरा है मातम 
सुरेंद्र और उनकी पत्नी की मौत के बाद से उनके घर में मातम पसरा है। परिजन और उनके रिश्तेदारों को उनकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। सुरेंद्र के दामाद करणवीर सिंह ने बताया कि उनके सास ससुर धार्मिक और सामाजिक व्यक्ति थे। दंपति काफी मिलनसार थे। वह हर एक सामाजिक कार्य में हिस्सा लेते थे। वह प्रतिदिन गुरुद्वारा जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed