फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sources of air pollution will now be identified on real time in Delhi

दिल्ली में अब  वास्तविक समय पर होगी वायु प्रदूषण के स्रोतों की पहचान 

Sat, 10 Jul 2021 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Jul 2021 06:20 AM IST
सार

  • दिल्ली कैबिनेट ने रीयल टाइम सोर्सेज अपोर्शनमेंट स्टडी को दी मंजूरी
  • यह अपनी तरह का पहला अध्ययन होगा जो वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद करेगा

विज्ञापन
Sources of air pollution will now be identified on real time in Delhi
demo pic - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में अब प्रदूषण के स्रोतों को वास्तविकता के आधार पर पता कर अंकुश लगाने में मदद मिल सकेगी। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में रीयल टाइम सोर्सेज अपोर्शनमेंट स्टडी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह अपनी तरह का पहला अध्ययन होगा जो वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद करेगा। 

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार वास्तविक समय के आधार पर वायु प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने और उनकी निगरानी करने के लिए अध्ययन शुरू करने वाली पहली सरकार होगी। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली के प्रदूषण में योगदान देने वाले विभिन्न कारकों की पहचान कर उन कारकों का समाधान करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि देश के किसी अन्य शहर में वायु प्रदूषण के वास्तविक समय के दौरान उसके स्रोत का पता लगाने के लिए इस तरह की तकनीक अभी तक नहीं लागू की गई है। कैबिनेट से आज इस परियोजना को मंजूरी मिल गई है और अब वैज्ञानिक इस नई परियोजना पर जोर-शोर से काम शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन का नेतृत्व करने वाले आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि आईआईटी कानपुर, आईआईटी दिल्ली, टेरी दिल्ली और आईआईएसईआर मोहाली की टीम इस अनूठी परियोजना पर दिल्ली सरकार के साथ साझेदारी करने से उत्साहित है। जो प्रतिदिन और साप्ताहिक वायु गुणवत्ता का पूर्वानुमान, प्रतिदिन वास्तविक समय पर प्रदूषण के स्रोतों का विभाजन और आने वाले कई वर्षों के लिए दिल्ली के वायु गुणवत्ता में गिरावट को व्यवस्थित रूप से मूल्यांकन करने, कम करने और रोकने के लिए अल्पकालिक दैनिक व साप्ताहिक कार्यों का सुझाव देगी। 

यह विकसित मोबाइल प्रयोगशाला कई स्थानों पर प्रदूषण के स्रोतों की जानकारी प्रदान करेगी और संभवत: यह प्रयोगशाला दुनिया में अपनी तरह की पहली प्रयोगशाला होगी।


परियोजना ऐसे करेगी काम
रीयल-टाइम अपोर्शनमेंट परियोजना दिल्ली में किसी विशेष स्थान पर वायु प्रदूषण में वृद्धि के लिए जिम्मेदार कारकों की पहचान करने में मदद करेगी। इससे वाहनों, धूल, बायोमास व पराली जलाने और उद्योगों से निकलने वाले धुएं जैसे विभिन्न प्रदूषण स्रोतों के वास्तविक समय के प्रभाव को समझने में भी मदद मिल सकेगी। इससे प्राप्त परिणामों के आधार पर सरकार को प्रदूषण के स्रोतों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed