{"_id":"6123e256d3cd6f1f89173ceb","slug":"six-cartridges-found-from-two-passengers-at-igi-airport-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से मिले छह कारतूस, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से मिले छह कारतूस, गिरफ्तार
Mon, 23 Aug 2021 11:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:30 PM IST
सार
दोनों मामलों में सीआईएसएफ के अधिकारियों ने दोनों को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : is
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईएसएफ ने आईजीआई एयरपोर्ट पर अवैध कारतूसों के साथ दो यात्रियों को दबोचा है। दुबई से भारत आए एक यात्री के हैंड बैग से दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपी कारतूस का कोई दस्तावेज नहीं दिखा। इसी तरह असम के गुवाहाटी से दिल्ली आए एक अन्य यात्री के बैग से चार कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
दोनों मामलों में सीआईएसएफ के अधिकारियों ने दोनों को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ऐमिरेट्स एयरवेज की फ्लाइट दुबई से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट आई थी। इसमें प्रभजोत सिंह गिल नामक शख्स भी दिल्ली पहुंचा था।
विज्ञापन
टीम ने उसके सामान की जांच की तो एसके हैंडबैग में कुछ संदिग्ध होने का पता चला। जांच करने पर उसके पास से 5.56 बोर के दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर प्रभजोत उनके बारे में कोई उत्तर नहीं दे सका। वहीं एक अन्य मामले में रविवार शाम को असम के गुवाहाटी से आई एयर एशिया की फ्लाइट से अरुण मलिक दिल्ली आया था। उसके बैग से 7.65 एमएम के चार कारतूस बरामद हुए। आरोपी इनके बारे में भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन