फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shraddha murder Case Demand CBI investigate Shraddha murder Lawyer filed petition in High Court

Shraddha Case: श्रद्धा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग, वकील ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Mon, 21 Nov 2022 12:48 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Nov 2022 12:48 PM IST
सार

श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट पुलिस आज करा सकती है। रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में आरोपी का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने नार्को कराने के लिए रोहिणी स्थित एफएसएल को निवेदन पत्र भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Shraddha murder Case Demand CBI investigate Shraddha murder Lawyer filed petition in High Court
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के एक वकील ने श्रद्धा हत्याकांड मामले की जांच को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। दायर याचिका में दिल्ली पुलिस से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को श्रद्धा हत्याकांड की जांच स्थानांतरित करने की मांग की गई है। दायर की गई याचिका में कहा गया है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा जांच प्रशासनिक / कर्मचारियों की कमी के साथ-साथ पर्याप्त तकनीकी और वैज्ञानिक उपकरणों की कमी के कारण प्रभावी ढंग से नहीं की जा सकती है। घटना लगभग छह महीने पहले हुई थी।

विज्ञापन

 

याचिका में आगे कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा की गई जांच के सूक्ष्म और संवेदनशील विवरण मीडिया के माध्यम से लीक किये गये हैं। किसी भी सामान की बरामदगी, अदालती सुनवाई आदि के स्थान पर मीडिया और अन्य सार्वजनिक व्यक्तियों की उपस्थिति मामले में सबूतों और गवाहों के साथ छेड़छाड़ के बराबर है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने घटना स्थल को आज तक सील नहीं किया है, जहां पर हर रोज आम लोग और मीडियाकर्मी लगातार पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

 

श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट पुलिस आज करा सकती है। रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में आरोपी का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने नार्को कराने के लिए रोहिणी स्थित एफएसएल को निवेदन पत्र भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed