फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shraddha Murder: Aftab polygraph test may be conducted today

Shraddha Murder : श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आफताब का आज हो सकता है पॉलीग्राफ टेस्ट, साइंटिफिक सेशन शुरू

Wed, 23 Nov 2022 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 06:39 AM IST
सार

Shraddha Murder:  औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आफताब को मंगलवार को रोहिणी स्थित एफएसएल ले जाया गया। दिल्ली फॉरेंसिक साइंस लैब के अधिकारियों के मुताबिक, टेस्ट के लिए प्री-मेड और साइंटिफिक सेशन शुरू हो गए हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ बुधवार को हो सकता है।

विज्ञापन
Shraddha Murder: Aftab polygraph test may be conducted today
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आफताब को मंगलवार को रोहिणी स्थित एफएसएल ले जाया गया। दिल्ली फॉरेंसिक साइंस लैब के अधिकारियों के मुताबिक, टेस्ट के लिए प्री-मेड और साइंटिफिक सेशन शुरू हो गए हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ बुधवार को हो सकता है। साकेत कोर्ट से आरोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति मिल गई है। उसके परिजनों ने भी टेस्ट की अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन


हालांकि कल  आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए एफएसएल कार्यालय लाया गया था। करीब तीन घंटे तक आफताब को वहां रखा गया। इसके बाद श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई। दिल्ली फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के मुताबिक पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर प्री-मेड और साइंटिफिक सेशन शुरू हो गए हैं। इसी आधार पर संभवना व्यक्त की जा रही है कि उसका बुधवार को टेस्ट हो सकता है। 
विज्ञापन


यह होता है पॉलीग्राफ टेस्ट?
पॉलीग्राफ टेस्ट को सामान्य तौर पर लाई डिटेक्टर टेस्ट यानी झूठ पकड़ने की जांच भी कहा जाता है। इसमें आरोपी से कुछ सवाल पूछे जाते हैं और इस पर उसकी मनोवैज्ञानिक स्थिति का आकलन किया जाता है। सवाल पूछने के बाद आरोपी के ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन और नाड़ी की चाल को रिकॉर्ड किया जाता है और इसके आधार पर यह विश्लेषण किया जाता है कि उसने किस सवाल पर गलत और किस पर सही जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 के बयान दर्ज
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में एक और व्यक्ति का बयान दर्ज किया है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसने आफताब को मुंबई से दिल्ली शिफ्त होने में मदद की थी। इसको मिलाकर दिल्ली पुलिस अब तक इस मामले में 11 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। पुलिस को आफताब के घरवालों की भी तलाश है, लेकिन वे मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने घर से भाग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed