फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   shortage of icu beds in hospitals even after three weeks of pandemic in delhi

तीन सप्ताह बाद भी बेड की किल्लत: दिल्ली में भर्ती होने के लिए भटक रहे हैं कोरोना के गंभीर मरीज, आरएमएल में सबसे ज्यादा भीड़

Sat, 08 May 2021 07:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 May 2021 07:02 PM IST
सार

दिल्ली में तीन सप्ताह पहले संक्रमण से हालात खराब होना शुरू हुए थे। तब से अभी तक भी अस्पतालों में बेड कि किल्लत बनी हुई है। लोग आईसीयू बेड के लिए भटक रहे हैं। 

विज्ञापन
shortage of icu beds in hospitals even after three weeks of pandemic in delhi
कोरोना मरीज - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में तीन सप्ताह पहले संक्रमण से हालात खराब होना शुरू हुए थे। तब से अभी तक भी अस्पतालों में बेड कि किल्लत बनी हुई है। लोग आईसीयू बेड के लिए भटक रहे हैं। शुक्रवार शाम 7 बजे तक  सिर्फ 43 आईसीयू बेड खाली थे। इन अस्पतालों में जब बेड की जानकारी ली गई तो पता चला कि इन पर भी मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


दिल्ली कोरोना एप के मुताबिक इस समय राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, एम्स और परमानंद अस्पताल में ही आईसीयू बेड खाली हैं। कोरोना एप पर राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 325 आईसीयू बेड में से 10 बेड खाली दिख रहे थे। खाली बेड की स्थिति जानने के लिए एप पर उपलब्ध नंबरों पर फोन किया तो दो फोन नंबर पर उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन


जब तीसरे नंबर फोन डायल कर खाली बेड होने के बारे में पूछा तो फोन ऑपरेटर ने कहा कि बेड खाली नहीं है। जब प्रशासन से पूछा गया कि एप पर 10 बेड खाली होने की जानकारी दी जा रही हो तो उन्होंने  कहा कि इन खाली बेड पर मरीजों को भर्ती करने के लिए खिड़की पर प्रक्रिया जारी है। इसी प्रकार एम्स और परमानंद अस्पताल के भी नंबरों पर फोन किया गया। वहां से भी यही जवाब मिला कि खाली बेड को भरने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े अस्पतालों से मरीजों को रेफर किया जा रहा
दिल्ली के बड़े अस्पतालों की बात करें तो किसी में कोरोना मरीजों के लिए आईसीयू बेड खाली नहीं है। आरएमएल अस्पताल के बाहर मरीजों की काफी भीड़ रहती है। यहां रोगियों को ऑक्सीजन बेड तो मिल रहा है, लेकिन अस्पताल में एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं है। ऐसे में गंभीर मरीजों को यहां से वापस जाना पड़ रहा है। इसी प्रकार लोकनायक, जीटीबी सफदरजंग, अपोलो, मैक्स, फोर्टिस जैसे बड़े अस्पतालों में भी कोई आईसीयू बेड खाली नहीं हैं। यहां आने वाले गंभीर मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।


दिल्ली में बेड की स्थिति
कुल बेड-22192
मरीज भर्ती- 19955
खाली-2237

आईसीयू बेड-5612
मरीज भर्ती- 5569
खाली- 43

बेड की संख्या बढ़ानी होगी
दिल्ली के जिन अस्पतालों ने ऑक्सीजन कि कमी के चलते बेड कि संख्या घटाई थी। उन सभी अस्पतालों को दिल्ली सरकार ने बेड संख्या को वापस पहले जितनी करने को कहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब दिल्ली को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने लगी है। इसलिए जितने भी अस्पताल हैं वह अपने यहां बेड की संख्या को बढ़ाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed