{"_id":"60d201df8ebc3e2c5e1f7b99","slug":"shopkeepers-of-metro-stations-are-suffering-due-to-corona-demand-for-financial-relief-from-dmrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना की मार से मेट्रो स्टेशनों के दुकानदार बेहाल, डीएमआरसी से वित्तीय राहत देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना की मार से मेट्रो स्टेशनों के दुकानदार बेहाल, डीएमआरसी से वित्तीय राहत देने की मांग
Tue, 22 Jun 2021 08:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 08:59 PM IST
सार
मेट्रो स्टेशनों पर कियॉस्क चलाने वालों का कहना है कि मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर भी कारोबार घटकर 10 फीसदी तक बचा है। ऐसे में डीएमआरसी को किराया चुकाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली मेट्रो परिसर में चलने वाली दुकानों को भी करोड़ों का नुकसान हो चुका है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के कारण मेट्रो सेवाएं छह महीने से अधिक दिनों तक बंद रहीं। करीब 20 फीसदी दुकानें अभी भी बंद हैं, जबकि कुछ खुलने वाली दुकानदारों को किराये के बराबर भी कमाई नहीं होने की वजह से दोबारा कारोबार शुरू करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना की पहली लहर के दौरान लंबे समय तक मेट्रो परिसर की दुकानें बंद रहीं। ग्राहकों के न होने की वजह से कारोबार ठप हो गया। सितंबर, 2020 में दोबारा मेट्रो का परिचालन शुरू होने पर दुकानें खुलने लगीं। बड़े आउटलेट्स अभी भी बंद हैं और अगर खुली हैं तो ग्राहकों की कम संख्या होने की वजह से मुनाफा नहीं हो रहा है। दुकानदारों की मांग पर डीएमआरसी ने लाइसेंस फीस में कारोबारियों को लाइसेंस फीस में थोड़ी राहत दी। इसके बाद भी बड़े अधिकतर दुकानदारों का कारोबार पटरी पर नहीं लौट सका है। कुछ दुकानें खुलीं तो कोरोना की दूसरी लहर से हालात और भी बिगड़ गए।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशनों पर कियॉस्क चलाने वालों का कहना है कि मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर भी कारोबार घटकर 10 फीसदी तक बचा है। ऐसे में डीएमआरसी को किराया चुकाना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदार दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से लगातार वित्तीय राहत देने की मांग कर रही हैं, ताकि कारोबार को दोबारा पटरी पर लौटने का मौका मिल सके। इस दौरान बंद हुई दुकानों को दोबारा नए सिरे से शुरू करने के लिए विकल्पों की तलाश में हैं। दिल्ली मेट्रो को भी लॉकडाउन में सेवाएं बंद होने की वजह से रोजाना करीब 10 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
लाइसेंस फीस बढ़ने से बढ़ी परेशानी
मेट्रो स्टेशनों पर फूड कोर्ट पर ग्राहकों की अधिक भीड़ होती थी। कोरोना संक्रमण काल में सेवाएं शुरू होने पर भी बाहर खाने से अधिकतर लोग बचने लगे हैं। इस वजह से भी कारोबार न के बराबर रह गया है। इस बीच लाइसेंस फीस में भी 20 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी कर दी गई। ऐसे में दुकानें बंद कर, सरेंडर की जाने लगी।