{"_id":"5fd22e038ebc3e41d57c2d5e","slug":"shooter-who-shot-mcd-inspector-arrested-with-another-ashram-news-noi553160840","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले शूटर समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीडी इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले शूटर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो शूटरों को दबोचा है। आरोपियों ने चार दिसंबर को रोहिणी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दूसरा युवक उसे बचाने आया तो उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया था। इनमें से एक शूटर ने एमसीडी इंस्पेक्टर को गोली मारकर घायल कर दिया था।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह के अनुसार गिरफ्तार शूटरों की पहचान रोहतक, हरियाणा निवासी परमजीत सिंह उर्फ सिन्ना उर्फ चीता (20) और विशाल उर्फ घिसाल (19) के रूप में हुई। पूठ कलां, रोहिणी निवासी भारत सोलंकी उर्फ योविन चार दिसंबर को सेक्टर-24, रोहिणी में अपनी कार में बैठा हुआ था। तभी बाइक पर दो युवक आए और भारत को चार गोलियां मारकर हत्या कर दी।
सेक्टर-24, रोहिणी निवासी सचिन उसे बचाने आया तो उसे गोली मार दी थी। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। बेगमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विजय की टीम भी बदमाशों की तलाश कर रही थी। टीम ने एक सूचना पर दोनों शूटरों को नरेला इलाके से नौ दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनसे पांच कारतूस व 7.65 एमएम की पिस्टल, दो कारतूस व .315 बोर का कट्टा व वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मोटरसाइकिल बवाना इलाके से चुराई गई थी।
सूचना देने के संदेह में हत्या की गई थी
टिल्लू ताजपुरिया को लगता था कि भारत सोलंकी उसके विरोधी गोगी गिरोह के बदमाशों को उनकी बारे में सूचनाएं देता है। भारत ने हाल ही में गोगी गिरोह के साथ काम करना शुरू किया था। भारत सोलंकी फरवरी, 20 में सेक्टर-7, रोहिणी में स्थित पेस्ट्री की दुकान मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में शामिल था। ऐसे में टिल्लू ने राहुल त्यागी, विवेक, परमजीत व विशाल को भारत सोलंकी को हत्या करने को कहा था। भारत सोलंकी के बारे में सूचना टिल्लू के रिश्तेदार हिम्मत उर्फ चिकू ने दी थी।
एमसीडी इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर दी थी
गिरफ्तार शूटरों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। विशाल उर्फ घिसाल व राकेश पहलवान ने अलीपुर इलाके में एमसीडी इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह को गोली मार दी थी। फायरिंग में सुबे नाम का व्यक्ति भी घायल हो गया था। टिल्लू ने इंस्पेक्टर की हत्या करने को कहा था। उसे लगता था कि एमसीडी इंस्पेक्टर गोगी गिरोह को उसके बारे में सूचनाएं देता है। हिम्मत ने दोनों को टिल्लू से मिलवाया था।