फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sharjeel agreed to give anti-national speech

शरजील ने मानी देशविरोधी भाषण देने की बात, चल रही है पीएफआई से संबंधों पर पूछताछ

Thu, 30 Jan 2020 10:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Sharjeel agreed to give anti-national speech
शरजील पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा की एसआईटी देश से असम को अलग करने का देशविरोधी भाषण देने वाले शरजील इमाम से पीएफआई से संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है। एसआईटी उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

विज्ञापन


उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल यह जांच कर रही है कि उसके दिमाग में इतना जहर आया कैसे? वह किसी आतंकी संगठन से प्रभावित तो नहीं है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने उससे चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में काफी देर पूछताछ की।
विज्ञापन


अपराध शाखा की टीम बिहार के जहानाबाद से शरजील को हवाई जहाज से लेकर बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंची। चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में कई घंटे पूछताछ के बाद शाम करीब 4 बजे उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शरजील ने पूछताछ के दौरान जामिया नगर और यूपी के अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने की बात कबूल की है। उसने पहले से कोई लिखित भाषण तैयार नहीं किया था और मंच पर सीधे आकर देशविरोधी व भड़काऊ भाषण दिया। अपराध शाखा यह भी जांच कर रही है कि किसी ने शरजील को ऐसे भाषण देने के लिए उकसाया तो नहीं था।

अपराध शाखा की टीम वीडियो की आवाज के मिलान के लिए जल्द ही शरजील की आवाज के सैंपल लेगी। इसके बाद वीडियो व आवाज के सैंपल को मिलान के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। शरजील ने बताया कि वह बिहार स्थित अपने गांव जा रहा था। इससे पहले वह जामिया नगर और फिर अलीगढ़ गया था।

जब उसे पता लगा कि उसे खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई हैं तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। गांव में वह इमामबाड़ा में छिपकर रहा था। एक-दो दिन वह गांव में लोगों के घरों में भी छिपकर रहा था। काकोवारा गई इंस्पेक्टर वीएन झा की टीम ने जब शरजील इमाम के भाई को हिरासत में लिया तो उसके बारे में सुराग मिल गया। इसके बाद शरजील को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

शाहीन बाग में प्रदर्शन के कथित समन्वयक और देशद्रोह के आरोपी जेएनयू के शोधार्थी शरजील इमाम को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाना था। देश को तोड़ने की साजिश के आरोपी को सख्त सजा की मांग लेकर वकीलों के प्रदर्शन की आशंका और तनावपूर्ण माहौल के कारण बाद में उसे कड़ी सुरक्षा के बीच साकेत कोर्ट के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के निवास पर पेश किया गया।

पुलिस ने शरजील को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान शाहीन बाग में प्रदर्शन और देशभर में राष्ट्रविरोधी तत्वों से उसके तार जुड़ने के राज खुलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed