{"_id":"615937818ebc3e0de87c0452","slug":"shakarpur-guesthouse-catches-fire-on-sunday-morning-some-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शकरपुर स्थित गेस्टहाउस में लगी आग, तीन झुलसे, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शकरपुर स्थित गेस्टहाउस में लगी आग, तीन झुलसे, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Sun, 03 Oct 2021 11:05 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:05 AM IST
सार
दमकल विभाग ने बताया कि सुबह पांच बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में स्थित एक गेस्टहाउस में रविवार सुबह आग लग गई। घटना में तीन लोग आंशिक रूप से झुलस गए हैं। दमकल विभाग ने बताया कि सुबह पांच बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
बताया गया कि गेस्ट हाउस में लगे एक इलेक्ट्रिक मीटर में आग लग गई थी, जो रिसेप्शन लॉबी से होते हुए अंदर तक फैल गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
तीन लोग जो आंशिक रूप से झुलस गए थे, उनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पांच मंजिला इस इमारत में दमकल विभाग के एनओसी के बिना ही गेस्टहाउस का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन