Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Severe pollution crisis in Delhi-NCR; air has turned toxic.

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का गंभीर संकट, जहरीली हुई हवा

Thu, 05 Nov 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Severe pollution crisis in Delhi-NCR; air has turned toxic.
दिल्ली का एक्यूआई 369 दर्ज, बेहद खराब श्रेणी में रही हवा
विज्ञापन

पूरे एनसीआर में छाई प्रदूषण की घनी चादर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का संकट लगातार गंभीर बना हुआ है। सभी शहरों की हवा जहरीली रही। बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में 369 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदूषकों की मोटी चादर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है, एनसीआर के शहरों में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। कहीं हवा खराब श्रेणी में है तो कहीं बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुकी है। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और मेरठ में भी राहत के संकेत नहीं हैं।
सीपीसीबी के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली का एक्यूआई 369 रहा। गुरुग्राम में यह आंकड़ा 331, मानेसर में 343, बहादुरगढ़ में 342 और भिवाड़ी में 337 दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा भी बेहद खराब रही, यहां का एक्यूआई 303 रहा। दूसरी तरफ नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, मेरठ और मोदीनगर का एक्यूआई 300 से नीचे खराब श्रेणी में रहा। आंकड़े बताते हैं कि एनसीआर में प्रदूषण का फैलाव एक समान नहीं है। दिल्ली के अलावा हरियाणा और राजस्थान से जुड़े एनसीआर के हिस्सों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। दूसरी तरफ किसी भी शहर हवा खराब श्रेणी से बेहतर नहीं रही।
विज्ञापन


एनसीआर के शहरों का एक्यूआई
शहर....एक्यूआई
दिल्ली...369
मानेसर...343
बहादुरगढ़...342
भिवाड़ी...337

गुरुग्राम ...331
फरीदाबाद...303
मोदीनगर...284
नोएडा...283
गाजियाबाद...263
मेरठ...266
सोनीपत...277
ग्रेटर नोएडा...238


पीएम 2.5 बना सबसे बड़ी चिंता
दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण की बड़ी वजह धूल और धुएं के महीने कण पीएम10 व पीएम2.5 रहे। दिल्ली के 59 मॉनीटरिंग स्टेशनों से निकाले गए औसत एक्यूआई में दोनों प्रदूषक प्रभावी रहे, जबकि गुरुग्राम, मानेसर और बहादुरगढ़, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में पीएम2.5 का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पराली जलाने में मध्य प्रदेश पंजाब से आगे
वाहनों के साथ पराली जलाने से निकलने वाले धुएं ने मिलकर दिल्ली-एनसीआर की हवा को दमघोंटू बना रखा है। राजस्थान में 111 घटनाएं सामने आईं। उत्तर प्रदेश में भी 33 जगहों पर पराली जलाई गई। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के क्रीम्स लैब की सैटेलाइट निगरानी रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के सात राज्यों में चार नवंबर को 467 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं। इसमें मध्य प्रदेश में 157 जगहों और पंजाब में पंजाब में 151 जगहों पर खेतों में आग लगाई गई। बीते चार दिनों में पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हुई हैं। दूसरी तरफ 15 सितंबर से चार नवंबर के बीच सात राज्यों में कुल 4800 घटनाएं सैटेलाइट में दर्ज हुई हैं। इनमें पंजाब सबसे आगे है। यहां इस अवधि में 2,347 घटनाएं सामने आईं। इसके उलट दिल्ली में पराली जलाने की दो घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसका नतीजा दिल्ली की हवा को खराब करने में प्रदूषकों की हिस्सेदारी के तौर पर दिख रहा है। आईआईटीएम के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के मुताबिक, बुधवार को हवा में घुली पीएम2.5 में पराली के धुएं का हिस्सा 16 और वाहनों का 18 फीसदी रहा। वहीं, इस स्रोतों की हिस्सेदारी बृहस्पतिवार को 15 फीसदी व 17 फीसदी रही। शुक्रवार को 19 व 18 फीसदी और शनिवार को 21 व एक फीसदी पर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed