Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Seven more people came under the grip of Omicron total number of infected in Delhi 64

हालात : ओमिक्रॉन की चपेट में आए सात और लोग, दिल्ली में 64 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

Fri, 24 Dec 2021 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 04:32 AM IST
सार

पुराने मरीजों को भेजा जा रहा घर। 14 दिन क्वारंटीन में रहने की सलाह। 23 को मिली अस्पतालों से छुट्टी।

विज्ञापन
Seven more people came under the grip of Omicron total number of infected in Delhi 64
demo pic - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। सात और लोगों में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई। बीते 17 दिन में 32 गुना मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में पिछले एक दिन में सात नए मामले सामने आने के बाद कुल 64 लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 23 मरीजों को अब तक छुट्टी मिल चुकी है। पिछले एक दिन में छह मरीजों को छुट्टी मिली।

विज्ञापन


अस्पतालों में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुराने मरीजों को घर भेजा रहा है। इन रोगियों को घर जाने के बाद भी 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि 21 दिन का फेज पूरा हो सके। प्रत्येक मरीज के घर सिविल डिफेंस की एक टीम भी तैनात की जा रही है, जिससे क्वारंटीन नियमों का सही तरह से पालन हो सके।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी में भले ही ओमिक्रॉन संक्रमण के मामलों में तेजी आई हो, लेकिन अब तक 35 फीसदी मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। किसी भी मरीज को अब तक ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ी है। लगभग सभी मरीज हल्के या फिर बिना लक्षण की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि 64 में से 34 ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज उनके यहां मिले हैं। इनमें से अब तक 18 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। बत्रा अस्पताल के निदेशक डॉ. एस सीएल गुप्ता ने बताया कि उनके यहां अभी 12 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे लाया गया है। इनमें से एक ओमिक्रॉन संक्रमित है।


अब तक 12 में से दो मरीजों को उनके यहां छुट्टी दी जा चुकी है। इन दोनों अस्पतालों के अलावा साकेत स्थित मैक्स स्मार्ट अस्पताल में 10 ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज मिले हैं। यहां एक मरीज को पहले छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि दो मरीजों को बृहस्पतिवार घर भेजा गया। फिलहाल यहां सात मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed