फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   'Serious allegation of creating three fake Facebook accounts to harass girl'

‘युवती को परेशान करने के लिए तीन फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का आरोप गंभीर’

Sat, 30 Oct 2021 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
'Serious allegation of creating three fake Facebook accounts to harass girl'
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने एक युवती को परेशान करने के उद्देश्य से तीन फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने के आरोप को गंभीर माना है। अदालत ने युवती व आरोपी के बीच हुए समझौते के आधार पर फिलहाल दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की अपेक्षा आरोपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने माना कि संभवत: युवती ने परेशानी से बचने के लिए दबाव में समझौता किया हो क्योंकि कोई भी लड़की हर रोज थाने नहीं आना चाहती।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपियों को नहीं छोड़ा जा सकता। अदालत ने तुरंत प्राथमिकी रद्द करने की अपेक्षा आरोपी को शपथपत्र सहित स्पष्ट करने का निर्देश दिया है उसने युवती के नाम से बनाए फेसबुक फर्जी खातों को हटा दिया है। आरोपी ने कहा इस आधार पर एफआईआर को रद्द किया जाए कि उसका शिकायतकर्ता से समझौता हो गया है।
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि यह संभव है कि इस तरह के समझौते दबाव के कारण होते हैं। हो सकता है कि शिकायतकर्ता को परेशान किया जा रहा हो और उसने समझौता कर लिया हो।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि कुछ फर्जी फेसबुक खाते अभी भी चालू हैं और शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि उसे याचिकाकर्ता से लगातार खतरा है कि वह और अधिक फर्जी आईडी बनाएगा। अदालत ने आरोपी को हलफनामा दायर करने का निर्देश देते हुए कहा कि उसने फेसबुक पर बनाए गए सभी फर्जी खातों को बंद कर दिया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि याचिकाकर्ता ने हलफनामा दायर कर कहा कि वह किसी भी तरह से महिला को परेशान नहीं करेगा। यह भी कहा कि उसने बाकी दो फर्जी खातों को बंद कर दिया है। अदालत ने पुलिस को इसे सत्यापित कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली सरकार के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी का प्रयोग किया। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि सभी फर्जी खाते ब्लाक कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed