{"_id":"618e9228b20b0b339a7a3202","slug":"seema-mustafa-re-appointed-as-the-president-of-the-editors-guild-the-rest-of-the-office-bearers-will-also-remain-intact-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन चुनाव: सीमा मुस्तफा एडिटर्स गिल्ड की दुबारा अध्यक्ष नियुक्त, बाकी पदाधिकारी भी रहेंगे बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन चुनाव: सीमा मुस्तफा एडिटर्स गिल्ड की दुबारा अध्यक्ष नियुक्त, बाकी पदाधिकारी भी रहेंगे बरकरार
Fri, 12 Nov 2021 09:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:41 PM IST
सार
दि एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में विभिन्न तरीके से अपनी भूमिका निभाता रहा है। कभी जनहित याचिका के माध्यम से तो कभी अन्य तरीकों से यह लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी को मजबूत बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहा है।
विज्ञापन
एडिटर्स गिल्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दि एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक में आज संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस बार गिल्ड के सभी पुराने पदाधिकारियों को अगले वर्ष के लिए दोबारा चुन लिया गया है। वरिष्ठ पत्रकार सीमा मुस्तफा दि एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी, जबकि संजय कपूर महासचिव पद पर बरकरार रहेंगे। इसी प्रकार वरिष्ठ पत्रकार अनंतनाथ संगठन के कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
दि एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में विभिन्न तरीके से अपनी भूमिका निभाता रहा है। कभी जनहित याचिका के माध्यम से तो कभी अन्य तरीकों से यह लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी को मजबूत बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहा है। हाल के वर्षों में संगठन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है जबकि इसने कई सरकारों के उन कदमों की कड़ी आलोचना की जिसमें पत्रकारों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा था।
विज्ञापन