{"_id":"60cce5678ebc3e708e36e85f","slug":"sdmc-teacher-to-get-the-mobile-tab-ashram-news-noi588371924","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएमसी शिक्षकों के पास होगा मोबाइल टैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएमसी शिक्षकों के पास होगा मोबाइल टैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) अपने स्कूलों के बच्चों की वर्चुअल कक्षाओं को एडवांस बनाने पर जोर देगा। निगम का दावा है कि अगले शैक्षणिक सत्र में उसके सभी शिक्षकों के पास अपना टैब होगा। निगम सभी शिक्षकों के लिए बेहतर क्वालिटी का टैब खरीदने की तैयारी कर रहा है।
एसडीएमसी नवनिर्वाचित महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र में दक्षिणी निगम एडवांस एजूकेशन पर काम करेगा। कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की पढ़ाई को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। लेकिन विषम परिस्थितियों में दक्षिणी नगर निगम ने पिछले साल लॉकडाउन में सबसे पहले अपने स्कूलों के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कीं। बाद में दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत की।
महापौर ने दावा किया कि इस साल दक्षिणी निगम के स्कूलों के बच्चों की 75 प्रतिशत वर्चुअल कक्षाएं चली हैं। इस साल इसे और बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इस साल दक्षिणी निगम अपने विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर सबसे ज्यादा जोर देगा। दक्षिणी निगम के पास मौजूदा समय करीब साढ़े सात हजार शिक्षक हैं। निगम अपने सभी शिक्षकों को वर्चुअल क्लासेज के लिए मोबाइल टैब देगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्राइमरी स्कूल खुलने की संभावना अभी नहीं हैं। ऐसी सूरत में बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाया जाएगा।