{"_id":"6180128bd0c6076478263d62","slug":"sdm-raped-on-the-pretext-of-marriage-ashram-news-noi613732545","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ एसडीएम ने दुष्कर्म किया। पीड़िता लगातार शादी का दबाव बनाती रही, लेकिन आरोपी टालता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत वजीराबाद थाने में दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी वर्ष 2019 बैच के दानिक्स अधिकारी है। मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीड़िता का आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर वारदात को अंजाम देता रहा।
उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। वह ग्रुरुग्राम की एक नामी एमएनसी में ऊंचे पद पर कार्यरत है। पिछले साल फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। आरोपी ने खुद को दानिक्स अधिकारी बताया। दोनों एक दूसरे चैट करते लगे। युवक ने उसे बताया कि उसकी अभी ट्रेनिंग चल रही है।
आरोप है कि चैट के बाद दोनों मिलने लगे। आरोपी ने प्यार का इजहार करने के बाद युवती से शादी का वादा किया। इसके बाद वर्ष 2020 में वह उसे अपने दोस्त के फ्लैट में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ वारदात को अंजाम देता रहा। यह आठ माह तक चला। इसी दौरान आरोपी की दिल्ली में ही पोस्टिंग हो गई। आरोपी को एक सब डिवीजन में एसडीएम तैनात किया गया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि एसडीएम लगते ही आरोपी ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत करने की बात की तो आरोपी ने कुछ समय मांगा। जांच के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।