{"_id":"5ee287078ebc3e42fc599205","slug":"sarojini-nagar-mini-market-will-remain-closed-from-15-to-30-june-ashram-news-noi5166498128","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से 30 जून तक बंद रहेगी सरोजनी नगर मिनी मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से 30 जून तक बंद रहेगी सरोजनी नगर मिनी मार्केट
विज्ञापन
Sarojini Nagar Mini Market will remain closed from 15 to 30 June
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। अनलॉक-1 में दिल्ली के व्यापार को पटरी पर लाने के लिए दुकान, बाजार और मॉल को खोलने की अनुमति तो दे दी गई है, लेकिन व्यापारी दुकान खोलकर भी खुश नहीं है। क्योंकि, ग्राहक नदारद हैं और कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण वह डरे हुए हैं। ऐसे में व्यापारिक एसोसिएशन दुकानें बंद करने का निर्णय ले रही है। कई बाजार के एसोसिएशन तो खुद ऑड-इवन की राह पर चल पड़ी हैं। इसी तरह सरोजनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर निर्णय लिया कि 15 से 30 जून के बीच पूरा बाजार बंद रखा जाए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि बैठक में ज्यादातर दुकानदारों की राय थी कि मार्केट में ग्राहक नहीं हैं। कई दुकानदार सुबह से शाम तक एक रुपया भी नहीं कमा पा रहे हैं। मेट्रो और अन्य सार्वजनिक वाहनों के नहीं चलने के कारण ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं, जबकि बिजली का बिल, कर्मचारियों को वेतन देना अनिवार्य हो गया है। कोरोना वायरस भी तेजी से फैल रहा है, जिससे दुकानदार भयभीत हैं। ऐसे में 15 से 30 जून तक मिनी मार्केट को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
हालांकि, सरोजनी नगर बड़े मार्केट वाले शुक्रवार को बैठक कर निर्णय लेंगे। कमला नगर मार्केट एसोसिएशन के विमल खन्ना का कहना है कि दुकानदार तो अपनी दुकान बंद करना चाहते हैं, लेकिन अभी सर्वसम्मति नहीं बन पा रही है। ग्राहक बिल्कुल ही नहीं हैं। केंद्र सरकार को आर्थिक पैकेज देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इन्होंने बनाया अलग रास्ता
पुरानी दिल्ली के कूंचा महाजनी इलाके में ज्वेलर्स ने आने व जाने का अलग-अलग मार्ग बना लिया है। ज्वेलरी खरीदने के लिए पहुंचने वाले ग्राहक जिस दरवाजे से अंदर प्रवेश करेंगे उस रास्ते से बाहर नहीं निकल सकेंगे। उन्हें चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन की तरफ से बाहर निकलना होगा।