फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   RTV driver beaten to death in cash transactions

रुपयों के लेनदेन में आरटीवी चालक की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 01 Sep 2020 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
RTV driver beaten to death in cash transactions
नई दिल्ली। कंझावला में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरटीवी चालक की उसके घर में ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपनी सास, ससुर व अन्य रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त जगबीर (45) के रूप में हुई है। वह कंझावला के निजामपुर गांव में पत्नी सविता और दो बच्चों के साथ रहता था। वह आरटीवी चलाता था। पत्नी सविता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके देवर सुनील का 18 जुलाई को निधन हो गया था। उसे श्रद्धांजलि देने के लिए 30 अगस्त को कार्यक्रम रखा था, जिसमें पति जगबीर का मामा रामबीर, बड़े मामा धर्मबीर का बेटा संदीप, उसकी मां गुड्डी, पत्नी सीमा और रामबीर की पत्नी गीता व अन्य रिश्तेदार आए थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम दोपहर 1 बजे खत्म होने के बाद सभी चले गए। सविता के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे सभी रिश्तेदार एक बार फिर घर पहुंचे। उनके पहुंचते ही उसके ससुर आजाद सिंह और सास मुखत्यारी ने जगबीर और पत्नी (सविता) को जान से मारने के लिए सभी को उकसाया। सभी ने पीटना शुरू कर दिया। रामबीर ने ईंट से जगबीर के सिर पर वार कर दिया। शोरशराबा होने पर सास-ससुर समेत सभी हमलावर फरार हो गए। बुरी तरह घायल जगबीर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जांच में पता चला कि सविता के देवर सुनील ने बड़े मामा के बेटे संदीप को 45 लाख रुपये उधार दिए थे। कार्यक्रम के दौरान जगबीर ने रुपये वापस करने के लिए कहा था, जिससे गुस्से में आकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed