फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RTI worker beaten to death with an iron rod

आरटीआई कार्यकर्ता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या

Sun, 05 Jul 2020 05:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2020 05:02 AM IST
विज्ञापन
RTI worker beaten to death with an iron rod
पिटाई से जख्मी मान - फोटो : अमर उजाला

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक आरटीआई कार्यकर्ता की लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रमेश मान (55) के रूप में हुई है। घर से कुछ दूर एक दुकान पर बैठे रमेश पर कार सवार चार-पांच बदमाशों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


जख्मी रमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दरअसल, रमेश नरेला और समयपुर बादली इलाके में खेती की जमीन पर हो रहे निर्माण के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका भी डाली थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नंदनगरी इलाके में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने एक आरटीआई कार्यकर्ता और उसके दोस्त को गोली मार दी थी। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रमेश की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो गुटों के झगड़े में रमेश की जान गई है। रमेश और हत्यारोपी दोनों ही अलीपुर थाने के घोषित बदमाश हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रमेश का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रमेश परिवार के साथ अलीपुर के हमीदपुर गांव में रहते थे। परिजनों ने बताया कि रमेश का अपना काम था। पिछले कुछ साल में नरेला और बादली इलाके में बड़ी तेजी से खेती की जमीन को खत्म कर उस पर निर्माण कार्य शुरू हो गया था। यह रमेश को पसंद नहीं था। इसको लेकर वह सरकारी विभागों में आरटीआई लगाते रहते थे। इस बात से इलाके के कुछ बिल्डर व अन्य लोग रमेश से नाराज थे। रमेश ने अवैध निर्माण रोकने के लिए दिसंबर 2019 में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका डाली हुई थी। हाईकोर्ट में रमेश ने अपनी जान का खतरा बताया था।


शुक्रवार सुबह रमेश घर से कुछ दूर एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान हरियाणा नंबर की कार में सवार होकर आए चार-पांच बदमाशों ने उन पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। रमेश के दोनों हाथ-पैर तोड़ने के अलावा उनके सिर पर वार किए गए। गंभीर हालत में उसे छोड़कर बदमाश फरार हो गए । परिजन रमेश को कई अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रमेश का गौरव पुष्पेंद्र मान से झगड़ा हुआ था। रमेश और गौरव दोनों ही अलीपुर थाने के बीसी हैं। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed