{"_id":"5d30cf268ebc3e6c9568db36","slug":"rohit-was-assassinated-in-connection-with-illegal-relations-with-his-sister-in-law-ashram-news-noi4499491126","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी से अवैध संबंधों के शक में की थी रोहित की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी से अवैध संबंधों के शक में की थी रोहित की हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या के सिलसिले में उसकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला के खिलाफ बृहस्पतिवार को हत्या की धारा में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इस पर अदालत शुक्रवार को संज्ञान लेगी। पुलिस ने अपूर्वा को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। रोहित शेखर की 15 अप्रैल की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस का आरोप है कि हत्याकांड को अपूर्वा ने ही अंजाम दिया था।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने साकेत जिला अदालत की सीएमएम कोर्ट में अपूर्वा के खिलाफ 518 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें 56 गवाहों को सूचीबद्घ किया गया है, जिनमें रोहित शेखर की मां उज्ज्वला तिवारी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि अपूर्वा को शक था कि रोहित के अपनी भाभी से नाजायज संबंध थे और दोनों का एक बेटा भी है, जिस कारण उसकी संपत्ति भी शायद उस बेटे को दे दी जाएगी।
पुलिस का कहना है कि रोहित तिवारी 15 अप्रैल को अपनी मां, भाभी व नौकरों के साथ हल्द्वानी से वोट डालकर कार में आ रहा था। अपूर्वा ने मोबाइल पर वीडियो कॉल की तो उसमें रोहित अपनी भाभी के साथ एक ही गिलास से शराब पीता दिखाई दिया। उस रात इस बात को लेकर अपूर्वा और रोहित के बीच कलह हुई थी। रात करीब 12:45 बजे अपूर्वा ने तकिये से मुंह दबाकर रोहित की हत्या कर दी। जांच के लिए एम्स में मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। बोर्ड ने रिपोर्ट में हत्या का कारण दम घुटना बताया। फिलहाल फोरेंसिक रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
रोहित व अपूर्वा की मुलाकात एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिये 2017 में हुई थी। मई 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच विवाद हो गया था और तलाक के मुद्दे पर जून 2019 में परिवार कोई निर्णय लेने वाला था। पेशे से वकील अपूर्वा राजनीतिक रूप से महत्वाकांक्षी थी, लेकिन शादी के बाद उसे अपना राजनीतिक सफर अंधकार में नजर आने लगा था।