फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आफत: भारी बारिश से लबालब सड़कें, जाम हुई दिल्ली, सीएम केजरीवाल बोले-वर्ल्ड क्लास ड्रेनेज सिस्टम बनाएंगे

Mon, 19 Jul 2021 07:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Jul 2021 07:22 PM IST
सार

सोमवार दिन में करीब 150 जगहों पर जलभराव और करीब 65 जगहों पर जाम लगा। वहीं, करीब बीस पेड़ भी जमींदोज हो गए। उधर, उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आला अधिकारी के साथ ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने के लिए बैठक की।

विज्ञापन
Roads filled with heavy rains Delhi jammed Chief Minister Arvind Kejriwal says will make world class drainage system
दिल्ली में बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली तेज बारिश ने गर्मी से बेशक राहत दी है, लेकिन जलभराव व ट्रैफिक जाम ने लोगों का पसीना निकाल दिया। सोमवार तड़के से होने वाली बारिश से दिल्ली की ज्यादातर सड़कें व अंडरपास जलमग्न हो गए। प्रह्लादपुर, आईटीओ, रिंग रोड समेत प्रमुख सड़कें लबालब रहीं। प्रह्लादपुर अंडरपास में सेल्फी ले रहे एक युवक व नरेला इलाके में गड्ढे में गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। सोमवार दिन में करीब 150 जगहों पर जलभराव और करीब 65 जगहों पर जाम लगा। वहीं, करीब बीस पेड़ भी जमींदोज हो गए। उधर, उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आला अधिकारी के साथ ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने के लिए बैठक की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि दिल्ली में वर्ल्ड क्लास ड्रेनेज सिस्टम बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि मिंटो रोड जैसा सिस्टम दिल्ली के अन्य पॉइंट्स पर भी बनेगा। नालों और सीवर की नियमित सफाई होगी।


 
Roads filled with heavy rains Delhi jammed Chief Minister Arvind Kejriwal says will make world class drainage system
दिल्ली में बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बारिश के दौरान अधिकतर सड़कों एवं गलियों के साथ-साथ कई अंडरपास में पानी नहीं निकल पाया और उनमें पानी का स्तर निरंतर बढ़ता गया। इस कारण कई अंडरपास में ही नहीं, बल्कि सड़कों व गलियों में भी पानी का स्तर बढ़ता रहा। पुल प्रह्लादपुर और द्वारका अंडरपास पर सबसे अधिक खराब स्थिति रही। इन दोनों जगह बहुत अधिक पानी जमा हो गया। 
Roads filled with heavy rains Delhi jammed Chief Minister Arvind Kejriwal says will make world class drainage system
प्रह्लादपुर अंडरपास में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आईटीओ व रिंग रोड पर भी जलभराव हुआ। यहां रिंग रोड पर घुटनों तक पानी जमा हो गया। यहां सर्विस रोड स्थित कई कार्यालयों के परिसरों में भी पानी घुस गया। रिंग रोड से वाहनों के तेज गति से निकलने के दौरान इन कार्यालयों में पानी का स्तर बढ़ता गया। इसके अलावा रिंग रोड पर चंदगीराम अखाड़े के पास भी जलभराव हुआ। यहां भी घुटनों तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Roads filled with heavy rains Delhi jammed Chief Minister Arvind Kejriwal says will make world class drainage system
पानी में डूबी बस - फोटो : अमर उजाला
सप्ताह के पहले कार्य दिवस पर काम पर निकले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सड़कों पर जलभराव व जाम ने परेशान किया वहीं मेट्रो स्टेशन व बस स्टाप पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों का वक्त लग गया। मुख्य सड़कों समेत कॉलोनियों के रास्तों पर भी वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। जलभराव से जगह-जगह वाहन खराब होते रहे। द्वारका समेत दूसरी कई जगहों पर गाड़ियां गड्ढों में गिर गईं। नरेला इलाके में लामपुर अंडरपास पर हरियाणा रोडवेज की एक बस आधे से ज्यादा डूब गई। हालांकि, वक्त रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
Roads filled with heavy rains Delhi jammed Chief Minister Arvind Kejriwal says will make world class drainage system
बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
इन जगहों पर भरा बारिश पानी
प्रह्लादपुर अंडरपास, आईटीओ, रिंग रोड, जखीरा रेलवे अंडरपास, नरेला स्थित लामपुर रेलवे अंडरपास, मुंडका रेलवे अंडरपास, रिंग रोड पर मिलेनियम पार्क के पास, सराय काले खां, धौला कुआं, लक्ष्मी नगर में विकास मार्ग, आजादपुर, विकासपुरी, लामपुर रेलवे अंडरपास, सदर बाजार, प्रताप मार्केट, किराड़ी, कंझावला मुख्य रोड, मुबारिकपुर गांव, टिकरी कलां गांव, नरेला में डीएसआईआईडीसी की मार्केट, नजफगढ़ समेत दिल्ली की ज्यादातर सड़कें व अंडरपास।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed