{"_id":"5f1ddeb78ebc3e63b511e8c0","slug":"relief-from-rain-showers-possibility-of-rain-for-a-week-ashram-news-noi525933837","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह रिमझिम से लेकर झमाझम बारिश का रहेगा दौर, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह रिमझिम से लेकर झमाझम बारिश का रहेगा दौर, मिलेगी राहत
Mon, 27 Jul 2020 05:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
मौसम के रंग...
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में रविवार को विभिन्न इलाकों में हुई हल्की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर राजधानी में रिमझिम से लेकर झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। रविवार को मध्य और उत्तर-पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मुंडका, रोहिणी और बवाना से सटे इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन
सबसे अधिक बारिश 22.6 मिलीमीटर रिज एरिया में दर्ज की गई। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता का स्तर 95 फ़ीसदी रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह में राजधानी में बारिश का अच्छा दौर जारी रहेगा। साथ ही मंगलवार को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
रविवार को पालम में अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 27.4, लोदी रोड में अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 25.8, रिज एरिया में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27, आया नगर में अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 26, नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।