फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Statements by Rekha Gupta and Hardeep Puri regarding Congress during Save Democracy End Anarchy march

रेखा गुप्ता का गांधी परिवार पर हमला: 1984 को बताया लोकतंत्र की हत्या, हरदीप पुरी बोले- वह दंगा नहीं नरसंहार था

Sun, 01 Nov 2026 02:03 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 01 Nov 2026 02:03 PM IST
सार

दिल्ली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 2,733 मौतों का जिक्र कर इसे नरसंहार बताया।

विज्ञापन
Statements by Rekha Gupta and Hardeep Puri regarding Congress during Save Democracy End Anarchy march
मार्च में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान नेताओं ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए सिखों की याद में सिर पर काली पट्टियां बांधीं।

विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत का सिख समुदाय आज उन लोगों से सवाल पूछ रहा है, जो अपनी जेब में संविधान की प्रति रखते हैं और लोकतंत्र की बात करते हैं। नवंबर 1984 में जो हुआ, क्या वह लोकतंत्र की हत्या नहीं थी? यह हत्या खुद गांधी परिवार ने की थी।
विज्ञापन


गांधी परिवार ने बार-बार लोकतंत्र की हत्या की है। इंदिरा गांधी ने 1975 में, राजीव गांधी ने 1984 में और राहुल गांधी आज ऐसा कर रहे हैं। वे चुनी हुई सरकारों को चुनौती देकर ऐसा करते हैं। आज देश में अराजकता फैलाने का काम भी वही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रायोजित उस नरसंहार में अपने प्रियजनों को खोने वाले हजारों सिख परिवार आज भी गहरे दुख में हैं। उनकी आंखों में आज भी आंसू हैं, लेकिन उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला। क्या गांधी परिवार ने कभी उनके लिए कुछ शब्द भी कहे हैं?

सीएम रेखा ने कहा कि इस खास दिन को चुनकर उन्होंने एक बार फिर वही गंभीर अपराध किया है, जैसा 1984 में किया था। आज की पदयात्रा में शामिल हजारों सिख भाई-बहन कांग्रेस और उसके सहयोगियों से जवाब मांग रहे हैं कि उनकी चिंताओं का समाधान कब होगा और उन्हें न्याय कब मिलेगा? देश की जनता अराजकता फैलाने और अशांति पैदा करने वाले तत्वों को जवाबदेह जरूर ठहराएगी।


हरदीप सिंह पुरी का बयान
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 'दिल्ली में 2,733 लोगों की हत्या हुई थी। उस घटना को दंगा कहा जाता है, लेकिन इसके लिए सही शब्द नरसंहार है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया था। कांग्रेस के लोगों को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अगर उन्हें कोई तारीख चुननी ही थी, तो क्या इसके लिए एक नवंबर का दिन ही चुनना जरूरी था?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed