फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Relative used to rape, got murdered for revenge

Delhi News: रिश्तेदार करता था दुष्कर्म, बदला लेने के लिए करवा दी हत्या

Mon, 17 Jul 2023 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Relative used to rape, got murdered for revenge
सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन

महिला और उसकी सहेली के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में 20 साल के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी एक महिला रिश्तेदार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी महिला की सहेली का पति है। महिला ने दावा किया है कि आरोपी रिश्तेदार उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पति की बीमारी से मौत के बाद वह काफी परेशान कर रहा था, जिसका बदला लेने के लिए उसने सहेली के पति के साथ घटना को अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान यूपी के बदायूं निवासी सलमा और शास्त्री पार्क डीडीए फ्लैट्स निवासी इरफान के रूप में हुई है। रविवार सुबह शास्त्री पार्क स्थित बेला फार्म की दीवार के पास अर्धनग्न शव मिला था। जिसकी चाकू गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त यूपी के कासगंज निवासी अबूजार के रूप में हुई। पुलिस ने 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक महिला अलग-अलग समय पर दो युवकों के साथ देखी गई। पुलिस शास्त्री पार्क स्थित डीडीए फ्लैट्स पहुंची, जहां से आरोपी इरफान को गिरफ्तार किया। इसी घर से पुलिस ने सलमा को भी पकड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ में सलमा ने बताया कि दो साल पहले उसकी अख्तियार से शादी हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। शादी के बाद अख्तियार बीमार हो गया। काफी इलाज करवाने के बाद भी वह कमजोर होने लगा। इसी दौरान उसका रिश्तेदार अबूजार उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इलाज के दौरान जनवरी 2023 में उसके पति की मौत हो गई। उससे बदला लेने के लिए उसने अपनी सहेली शन्नो के पति इरफान को सारी बात बताई। इरफान आरोपी को रास्ते से हटाने के लिए राजी हो गया। घटना वाले दिन यमुना में आई बाढ़ दिखाने के बहाने वह अबूजार को शास्त्री पार्क इलाके में ले गई, जहां इरफान ने उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed