दिल्ली: एक अगस्त से कर सकेंगे राष्ट्रपति भवन का दीदार, कोरोना के चलते हुआ था बंद
जानकारी के मुताबिक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन को एक अगस्त से खोल दिया जाएगा। रविवार से लोग राष्ट्रपति भवन और म्यूजियम का दीदार कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में लगातार कम हो रहे कोरोना के मामले के बीच एक अच्छी खबर आई है। महज एक सप्ताह के बाद से दिल्ली के लोग राष्ट्रपति भवन और संग्राहलय का दर्शन कर सकेंगे। सरकार ने आम लोगों के लिए राष्ट्रपति भवन को दोबारा खोलने का फैसला लिया है।
जानकारी के मुताबिक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन को एक अगस्त से खोल दिया जाएगा। रविवार से लोग राष्ट्रपति भवन और म्यूजियम का दीदार कर सकेंगे। हालांकि, इस बीच लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा।
Rashtrapati Bhavan and Rashtrapati Bhavan Museum Complex to re-open for public viewing from August 1
— ANI (@ANI) July 23, 2021
(file photo) pic.twitter.com/bkgEy0tvrz
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए 13 मार्च 2020 को राष्ट्रपति भवन को बंद कर दिया गया था। काफी दिनों बाद छह फरवरी 2021 से राष्ट्रपति भवन को खोलने का फैसला लिया था। लेकिन अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के चलते बंद कर दिया गया था। अब एक अगस्त से भवन को फिर से खोलने का फैसला लिया है।