फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   rare case of post-dengue mucormycosis reported at apollo hospital in delhi

डॉक्टरों ने दी चेतावनी: कोरोना की तरह डेंगू के बाद भी हो रहा फंगस, दिल्ली में मिला पहला मामला

Sat, 13 Nov 2021 06:35 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Nov 2021 06:35 PM IST
सार

डॉक्टरों ने कहा कि रोगी डेंगू से स्वस्थ होने के 15 दिन बाद एक आंख की रोशनी अचानक से चले जाने की शिकायत लेकर अस्पताल आया था। 

विज्ञापन
rare case of post-dengue mucormycosis reported at apollo hospital in delhi
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की तरह डेंगू वायरस के बाद भी लोग जानलेवा फंगस की चपेट में आ सकते हैं। देश में पहली बार दिल्ली के एक अस्पताल में ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें डेंगू से ठीक होने के 15 दिन बाद मरीज की एक आंख की नजर ही चली गई। मरीज को मधुमेह की शिकायत नहीं थी। 

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार ग्रेटर नोएडा के निवासी 49 वर्षीय मोहम्मद तालिब कुछ समय पहले डेंगू संक्रमित हुए थे। एक लंबे उपचार के बाद वह डेंगू से ठीक भी हो गए लेकिन उसके बाद फंगस यानी म्यूकर माइकोसिस का संक्रमण उन्हें हो गया। मरीज को एक आंख से दिखाई देना पूरी तरह से बंद हो गया जिसके बाद वह नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती हुआ। 
विज्ञापन


अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. सुरेश नरूका ने बताया कि यह ब्लैक फंगस यानि म्यूकर माइकोसिस का एक दुर्लभ मामला है। इस तरह के मामले अक्सर मधुमेह या किसी अन्य संक्रमण के रोगियों में पाए जाते रहे हैं या फिर जिनकी इम्युनिटी कम हो। ब्लैक फंगस में भी एक घातक फंगस म्यूकर से जुड़ा है। यह फंगस नाक, साइनस, आंखों और दिमाग के टिश्यूज को तेजी से नुकसान पहुंचाता है। इसके निदान एंव इलाज में थोड़ी सी भी देरी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डॉ. अतुल आहूजा ने बताया कि डेंगू से ठीक होने के बाद मरीज में राइनोऑर्बिटल म्युकरमायकोसिस (जिसमें नाक और आंख पर असर पड़ता है) का निदान किया गया। अस्पताल आने से पहले मरीज को नाक से खून आया। ऐसा डेंगू ठीक होने के 15 दिनों बाद हुआ। डेंगू के दौरान मरीज के प्लेटलेट्स कम हो गए थे, हालांकि उसे प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी थी। डेंगू के कारण मरीज की इम्यूनिटी कम होने की वजह से उसे म्युकरमायकोसिस हो गया। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। कुछ दिन अस्पताल में रखने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन मरीज की आंख की रोशनी वापस नहीं दिला सके। 


डॉक्टरों के अनुसार हाल ही में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश भर में ब्लैक फंगस के मामले बड़ी संख्या में दर्ज हुए थे। ऐसे मामलों में खासतौर पर मधुमेह रोगी ब्लैक फंगस का शिकार हो रहे थे लेकिन डेंगू के बाद म्यूकर माइकोसिस एक नया मामला है। ऐसे में वे मरीज जो अभी हाल ही में डेंगू से ठीक हुए हैं, अगर उन्हें कोई भी नए लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed