{"_id":"6aec949f2e228115260714bd","slug":"rajatarangini-mahabharata-and-arthashastra-included-in-unesco-register-ashram-news-c-340-1-del1004-162322-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र यूनेस्को के रजिस्टर में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र यूनेस्को के रजिस्टर में शामिल
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सभ्यतागत और बौद्धिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। कश्मीर के इतिहासकार कल्हण की 12वीं शताब्दी की रचना ‘राजतरंगिणी’, महाकाव्य ‘महाभारत’ और कौटिल्य के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘अर्थशास्त्र’ को यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रीजनल रजिस्टर फॉर एशिया एंड द पैसिफिक’ में शामिल किया गया है। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित रजिस्टर के 11वें सत्र में इन तीनों ग्रंथों को यह प्रतिष्ठित मान्यता प्रदान की गई।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन ग्रंथों के नामांकन के लिए डोजियर तैयार करने में आईजीएनसीए की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ‘राजतरंगिणी’ कश्मीर के इतिहास और सांस्कृतिक जीवन का प्रमाणिक विवरण प्रस्तुत करती है, जबकि ‘महाभारत’ धर्म, कर्तव्य और जीवन-दर्शन का व्यापक विमर्श है। वहीं, ‘अर्थशास्त्र’ शासन, प्रशासन, अर्थनीति और कूटनीति की महत्वपूर्ण जानकारी देता है। इस उपलब्धि के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर में भारत की कुल प्रविष्टियों की संख्या छह हो गई है। संवाद