{"_id":"64da36ab9f76a5a3a1096eb1","slug":"railways-celebrates-partition-day-memorial-day-ashram-news-c-340-1-del1011-21790-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: रेलवे ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: रेलवे ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया
विज्ञापन
70 रेलवे स्टेशनों पर बंटवारे से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी लगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें विभाजन के दौरान जो कुछ हुआ, उसे प्रदर्शित किया गया है। मानव प्रवास, मानव नरसंहार, घर और कीमती सामान छोड़कर प्रवास, सांप्रदायिक और धार्मिक घृणा के कारण हजारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का नरसंहार वाले चित्र उकेरे गए हैं। 15 अगस्त, 1947 से 8 सितंबर के बीच 7 लाख से अधिक लोगों को उनके परिवारों तक ले जाने और उनसे मिलाने के लिए चली ट्रेनों का दृश्य भी प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उत्तर रेलवे ने अपने 70 स्टेशनों पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया है।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहयोगी बना रेलवे
हर घर तिरंगा कार्यक्रम में रेलवे बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहा है। सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, इमारतों और रेलवे कॉलोनियों को राष्ट्रीय ध्वज से सुसज्जित किया गया है। रेलवे के कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया।