आसान होगा रेल यात्रियों का सफर, पांच अप्रैल से पटरी पर दौड़ेंगी कई अनारक्षित ट्रेनें
रेल यात्रियों के लिए दिल्ली-एनसीआर के साथ ही सहारनपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फजिल्का समेत कई जगहों का सफर आसान होने वाला है। रेलवे ने पांच अप्रैल यानी सोमवार से बड़ी संख्या में अनारक्षित ट्रेनों को पटरी पर उतारने का फैसला लिया है, जिसके बाद यात्री बिना रिजर्वेशन के भी सफर कर सकेंगे।
इसके लिए उत्तरी रेलवे की तरफ से कुल 71 अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची जारी की गई है। रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि 'रेलवे भारतीय रेल यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए 5 अप्रैल से 71 अनारक्षित ट्रेन सेवाएं आरंभ करने जा रहा है। ये ट्रेनें यात्रियों के सुरक्षित और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करेंगी।'
बता दें कि ये ट्रेनें कोरोना काल के कारण रोक दी गई थीं, लेकिन अब जब यह दोबारा पटरी पर उतर रही हैं तो ये स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेंगी। ऐसे में इनका किराया भी सामान्य पैसेंजर ट्रेनों से ज्यादा होगा। मंत्रालय ने अपनी ट्वीट में एक लिंक भी दिया है, जिसमें ट्रेनों की सूची दी गई है।
भारतीय रेल यात्री सुविधाओं में बढोत्तरी करते हुए 5 अप्रैल से, 71 अनारक्षित ट्रेन सेवायें आरंभ करने जा रहा है।
यह ट्रेनें यात्रियों के सुरक्षित, और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करेंगी।
ट्रेन सेवाओं की सूची के लिये देखेंः
🌐 https://t.co/cntHcGjq0p pic.twitter.com/vg3XEfCLfB— Ministry of Railways (@RailMinIndia) April 3, 2021