फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway's computerized service will be closed on the night of 11 january

कल रात साढ़े तीन घंटे बंद रहेंगी रेलवे की कंप्यूटरीकृत सेवाएं

Fri, 10 Jan 2020 03:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
Railway's computerized service will be closed on the night of 11 january
demo pic

तकनीकी सुधार के लिए रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) 11 जनवरी की रात करीब 3.25 घंटे बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे से संबंधित सभी तरह की कंप्यूटरीकृत सेवाएं बंद रहेंगी। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार 11 जनवरी को देर रात 11.45 बजे से सुबह 3:10 बजे तक पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान करीब 3 घंटा 25 मिनट तक कंप्यूटर से संबंधित रेलवे के काम नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर- 139) के माध्यम से किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिल सकेगी। कंप्यूटर द्वारा चालू आरक्षण का कामकाज भी बंद रहेगा। इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा यदि आप रविवार रात को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपनी ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे से पहले ही हासिल कर लें। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर स्थित डोरमेट्री और रिटायरिंग रूम की ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed