फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   rail roko andolan more than 250 trains and goods trains affected more than 45 trains canceled 125 delayed

रेल रोको अभियान: 250 से अधिक ट्रेन और मालगाड़ियां प्रभावित, 45 से अधिक ट्रेन निरस्त, 125 हुईं लेट

Tue, 19 Oct 2021 01:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Oct 2021 01:10 AM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने रेल रोको आंदोलन चलाया। इससे 250 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। 125 ट्रेन लेट हुईं, वहीं 45 ट्रेनें निरस्त की गईं।

विज्ञापन
rail roko andolan more than 250 trains and goods trains affected more than 45 trains canceled 125 delayed
रेल रोको आंदोलन में शामिल किसान को हिरासत में लिया गया - फोटो : amar ujala

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने रेल रोको आंदोलन चलाया। इसका असर कई राज्यों में ट्रेन सेवाओं पर पड़ा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 184 जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शन के कारण करीब 250 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इनमें कई मालगाड़ियां भी शामिल हैं। वहीं, करीब 125 ट्रेन  नियत समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी। लगभग 45 ट्रेनें निरस्त की गईं तो 50 से अधिक के रूट आंशिक तौर पर बदले गए। आंदोलन का सबसे अधिक असर उत्तर पश्चिम क्षेत्र में 42 ट्रेनों पर दिखा तो 25 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। आंदोलन खत्म होने के एक घंटा बाद यानी पांच बजे के बाद ट्रेन सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो गई। ट्रेन संचालन प्रभावित रहने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


फरीदाबाद: तीन घंटे प्रभावित रही दो ट्रेनें
किसानों के रेल रोको अभियान का असर फरीदाबाद में भी देखने को मिला। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रहते हुए सचखंड और उत्कल एक्सप्रेस को रास्ता सामान्य होने तक रोक दिया गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे दोनों ट्रेनों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


पलवल: चार घंटे तक किसानों का विरोध, कई ट्रेनें प्रभावित
पिछले 11 माह से आंदोलन कर रहे किसान सोमवार को अटोहां फाटक पर चार घंटे तक रेल पटरियों पर बैठे रहे। इससे कई ट्रेंनें प्रभावित हुईं। रूंधी रेलवे स्टेशन के पास गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ियां खड़ी रहीं। इसी तरह पलवल स्टेशन के पास उत्कल एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस और मालगाड़ियां खड़ी रहीं। रास्ता सामान्य होने पर इन्हें रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मालगाड़ियां व एक कोविड स्पेशल पैसेंजर ट्रेन रोकी
संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको अभियान के आह्वान पर किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता दनकौर रेलवे स्टेशन पहुंच कर पटरी पर बैठ गए। इस दौरान दिल्ली से अलीगढ़ की तरफ जाने वाली दो मालगाड़ियों को रोक कर किसानों ने विरोध जताया। इसी तरह दिल्ली से टूंडला जा रही कोविड-19 स्पेशल पैसेंजर ट्रेन को भी दनकौर स्टेशन पर रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed