{"_id":"5e39af248ebc3ee5b27332fb","slug":"protesters-urge-to-reach-in-shaheen-bag-till-7-feb-ashram-news-noi4899436131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएएः समर्थकों से 7 तक शाहीन बाग पहुंचने की अपील, हिंसा की आशंका ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएएः समर्थकों से 7 तक शाहीन बाग पहुंचने की अपील, हिंसा की आशंका ने बढ़ाई चिंता
Wed, 05 Feb 2020 02:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
शाहीन बाग में भारी फोर्स तैनात
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहीन बाग व जामिया मिल्लिया में प्रदर्शनस्थल के नजदीक हुई गोली चलने की वारदात के बाद प्रदर्शनकारियों को मतदान से पहले हिंसा होने की आशंका है। इसलिए सोशल मीडिया पर लोगों से 7 फरवरी तक बड़ी संख्या में शाहीन बाग पहुंचने की अपील की गई है।
शाहीन बाग से जारी पोस्टर के बाद रात के वक्त प्रदर्शनस्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला बढ़ गया है। पोस्टर में कहा गया है कि कुछ दिन में हुई हिंसा के बावजूद हम मजबूती से खड़े हैं। दिल्ली चुनाव के नजदीक आते ही हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक राजनीति करने वालों के निशाने पर है। इससे हमारी सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ गया है। रात के समय यह खतरा सबसे अधिक होता है।
इसलिए हम दिल्ली के बहादुर लोगों से अपील करते हैं कि रात में हमारे साथ रुकें। अंत में कहा गया है कि 4 से 7 फरवरी के बीच सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक अराजक तत्वों से प्रदर्शन को बचाने के लिए बड़ी संख्या में आएं।