फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   protest against linking of venkateshwara college to Andhra university hiked

वेंकटेश्वर कॉलेज को आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी से जोड़ने की मांग का विरोध बढ़ा

Fri, 26 Feb 2021 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
protest against linking of venkateshwara college to Andhra university hiked
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी से जोड़ने की आंध्र प्रदेश की मांग का विरोध बढ़ने लगा है। कॉलेज प्रशासन और दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के बाद अब छात्र संगठन एनएसयूआई ने इसका विरोध किया है। एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कॉलेज प्रिंसिपल से मुलाकात की। कॉलेज को डीयू के साथ ही जोड़कर रखने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

एनएसयूआई का कहना है कि श्री वेंकटेश्वर कॉलेज 1961 से दिल्ली विश्वविद्यालय का हिस्सा है। कॉलेज की एनआईआरएफ रैंकिंग भी डीयू का हिस्सा होने से ही है। डीयू का हिस्सा होने के कारण ही यह छात्रों के साथ-साथ शिक्षाविदों व फैकल्टी को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। इस कदम से शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ-साथ छात्रों के लिए भी बुरे परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को आंध्र प्रदेश की यूनिवर्सिटी से जोड़ने की आंध्र प्रदेश सरकार की मांग का बीते सप्ताह कॉलेज प्रशासन ने भी विरोध किया था। कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन की ओर से इस मांग के खिलाफ एक प्रस्ताव भी पास किया गया था। डूटा ने भी यह कहकर विरोध जताया था कि आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा डीयू से संबद्ध श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी से जोड़ना गलत है। डूटा अध्यक्ष राजीव रे का कहना था कि कॉलेज केंद्रीय विश्वविद्यालय के तौर पर आंध्र प्रदेश सहित देशभर के छात्रों के लिए खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed