फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Property dealer shotd dead by unknown miscreants in Nazafgarh crime in delhi

दिल्ली: गोलियों की आवाज से गूंज उठा नजफगढ़, बदमाशों ने आधा दर्जन गोलियों से प्रॉपर्टी डीलर को भूना

Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
सार

द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की शिनाख्त ढिचाऊं गांव निवासी अमित शौकीन के रूप में हुई है। शुरूआती जांच में पता चला कि उसका प्रॉपर्टी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Property dealer shotd dead by unknown miscreants in Nazafgarh crime in delhi
मृतक प्रॉपर्टी डीलर अमित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजफगढ़ इलाके में बुधवार रात कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय प्रॉपर्टी डीलर कार में अपने दो परिचितों के साथ सवार था। गोलीबारी के दौरान परिचित कार से भागे और अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


बाद में घायल को पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक गोली मारी है। गुरुवार सुबह मृतक के परिवार वालों ने नजफगढ़ थाने का घेराव कर दिया और फिरनी रोड को जाम कर दिया। बाद में पुलिस के आला अधिकारियों ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया और जाम हटाया।
विज्ञापन

 
द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की शिनाख्त ढिचाऊं गांव निवासी अमित शौकीन के रूप में हुई है। शुरूआती जांच में पता चला कि उसका प्रॉपर्टी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। बुधवार रात करीब नौ बजे अमित अपनी कार में दो परिचितों के साथ नजफगढ़ से ढिचाऊं की ओर जा रहा था। रास्ते में एक काले रंग की कार ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोका और अमित को निशाना बनाते हुए उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कार रुकते ही अमित के साथ मौजूद दो युवक कार से निकले और जान बचाकर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस बीच बदमाशों ने कई गोलियां चलाईं। हमलावरों के जाने के बाद अमित के साथ कार सवार दो परिचित उसे लेकर अस्पताल आए। जहां अमित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अमित को आधा दर्जन गोलियां मारी गई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।


गुरुवार सुबह अमित के आक्रोषित परिवार वाले नजफगढ थाने का घेराव कर दिया और थाने के सामने वाले सड़क को जाम कर दिया। जिसकी वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक अधिकारी लोगों को समझाते रहे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने अपना धरना खत्म किया। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed