फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   procurement of Kharif crops will start from tomorrow in Haryana as well as Punjab said Ashwini Kumar Choubey

दिल्ली : खाद्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- रविवार से हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में शुरू होगी खरीफ फसलों की खरीद

Sat, 02 Oct 2021 05:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 05:26 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात के बाद कहा कि कल से खरीफ फसलों की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
procurement of Kharif crops will start from tomorrow in Haryana as well as Punjab said Ashwini Kumar Choubey
अश्विनी कुमार चौबे

विस्तार

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने किसानों के लिए अच्छी खबर दी है। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की खरीद कल यानी रविवार से हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में शुरू होगी। राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि तीन अक्तूबर से खरीफ फसलों की खरीद शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन




वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात के बाद कहा कि कल से खरीफ फसलों की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि मानसून में देरी के कारण केंद्र सरकार ने इस साल 1 अक्टूबर से धान और बाजरा की खरीद की शुरुआत 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी थी। 
विज्ञापन


उधर, संयुक्त किसान मोर्चा ने खरीफ फसलों की खरीद जल्द शुरू करने के लिए प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा कर दी है। क्योंकि, केंद्र सरकार ने हरियाणा और पंजाब में कल से खरीद शुरू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed